{"_id":"62bdebb865d325068f0154ab","slug":"health-gonda-news-lko6375778180","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर पर दस्तक देंगी स्वास्थ्य टीमें, बीमारों की बनाएंगी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर पर दस्तक देंगी स्वास्थ्य टीमें, बीमारों की बनाएंगी सूची
विज्ञापन
फोटो-13 गोंडा के धानेपुर में संचारीरोग नियंत्रण जागरुकता रैली निकालते स्कूली बच्चे। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। संचारी रोगों व दिमागी बुखार के नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य टीमें करीब छह लाख घरों पर दस्तक देंगी। घर में कौन किस बीमारी से कितने समय से पीड़ित है, इसकी सूचना लेने के साथ संचारी व मच्छर जनित रोगों से बचाव के तरीके बताएंगी। शुक्रवार से स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों के सहयोग से विशेष संचारी नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की शुरुआत करेगा।
गुरुवार को जिलाधिकारी की अगुवाई में गांधी पार्क से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को हरी झंडी दिखाकर रैली निकाली गई।
सीएमओ डॉ. राधेश्याम केसरी ने संचारीरोग नियंत्रण जागरुकता की शपथ दिलाई। कहा कि जिले में एक जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग अभियान चलेगा। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बीमार लोगों की सूची तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराएंगी और लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक भी करेंगी।
डीएम ने बताया कि स्वास्थ्य व अन्य विभाग के अधिकारियों को अभियान संबंधी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अभियान के दौरान लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। गांवों में सफाई, स्वच्छता, एंटी लार्वा छिड़काव, फागिंग, नाला नालियों की सफाई, तालाबों के पास की झाड़ियों की सफाई कर कीटनाशक का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। अभियान के लिए विभागवार साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। डीएम ने अभियान में जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी निष्ठा से कार्य कर अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया। बताया किअभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।