फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   health,eye,gonda,computer,Problem,test

मोबाइल और कंप्यूटर खराब कर रहे आंखें

Fri, 14 Oct 2022 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
health,eye,gonda,computer,Problem,test
फोटो-25 गोंडा में आंखों की जांच करते नेत्र परीक्षण अधिकारी। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। विश्व दृष्टि दिवस पर गुरुवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सीएमओ कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित कर आंखों के बचाव का सुझाव दिया गया। वहीं स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर आयोजित कर लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी में सीएमओ ने कहा कि आंखें ईश्वर की अनमोल देन है, मोबाइल-लैपटॉप इन्हें नुकसान पहुंचा रहा है। इनके जरूरत से अधिक उपयोग से आंखों की परेशानी बढ़ जाती है। आंखों की रोशनी कम होने का प्रमुख कारण लेटकर पढ़ने की आदत, अंधेरे में पढ़ना, लंबे समय तक आंखें गड़ाकर लगातार मोबाइल, लैपटॉप देखना है। गलत खानपान की वजह से भी आंखों पर असर पड़ता है। एआरओ अरुन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि एक मिनट में कम से कम 10 से 15 बार पलकें झपकना चाहिए, इससे कार्निया में तरलता बनी रहती है।
विज्ञापन

मुख्य नेत्र परीक्षण अधिकारी एके वर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल, दो अर्बन पीएचसी के साथ सभी सीएचसी पर नेत्र परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें 3100 लोगों की आंखों की जांच की गई। 300 लोगों को चश्मे की जरूरत बताई गई। इन्हें विभाग की ओर से मुफ्त चश्मा वितरित किया जाएगा। गोष्ठी में एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा, डीपीएम आरपी सिंह, अरविंद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed