फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Health Department will warn people of communicable disease risk

संचारी रोग के खतरे से लोगों को आगाह करेगा स्वास्थ्य विभाग

Wed, 26 Jun 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Health Department will warn people of communicable disease risk
गोंडा। बारिश शुरू होने के साथ अब संचारी रोग का खतरा बढ़ गया है। संचारी रोग से प्रभावित लोगों के अपाहिज होने व मरने का खतरा होता है। स्वास्थ्य विभाग अब संचारी रोग के खतरे से आगाह करेगा। एक जुलाई से 31 जुलाई तक अभियान चलाकर स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों के घरों पर बीमारी से संचेत करने वाले स्टीकर लगाएंगे।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को नोडल विभाग बनाये जाने के साथ एक दर्जन अन्य विभागों को भी शामिल किया गया है। इस अभियान में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में जन जागरण के कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा फॉगिंग कराये जाने के साथ दवाओं का भी वितरण किया जाएगा। स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को इस बात की जानकारी देंगे कि सेहत को लेकर लापरवाही नही बरतनी है।
विज्ञापन

हल्का बुखार होने पर भी उचित जांच करानी ताकि बुखार के नेचर का जल्द पता चल सके और समय रहते उसके बढने पर रोक लगाये जाने के साथ समुचित इलाज किया जा सके। इस बारे में जिला अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.देव राज ने बताया कि आजकल डेंगू, चिकनगुनिया, जपानी इंसेफ्लाईटिस जैसे घातक बीमारी के फैलने की आशंका है,ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही नही की जानी चाहिए। लोगों को चाहिए कि वे अपने सेहत के प्रति जागरूक रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार होने पर इग्नोर न करें न ही किसी झोला छाप डाक्टर के चक्कर में पड़ें नही तो ऐसा करने पर बीमारी मरीज के शरीर में अपनी मजबूती बना लेगी फिर उसे आसानी से हटाया जाना संभव नही है। ऐसी स्थिति में मरीज या तो अपाहिज हो सकता है या फिर उसकी मौत हो सकती है। उन्होंने बताया कि किसी मरीज को बुखार के साथ झटके आ रहे हों, बेहोशी हो रही हो तो फौरन चिकित्सालय लाना चाहिए।

वीसी में आला हाकिमों ने परखी जिले की तैयारी
गोंडा। बिहार में चमकी रोग से तमाम बच्चों की मौत हो जाने व कई अन्य तरह की बीमारी फैलने की बात सामने आने पर शासन की ओर से स्वास्थ्य मोहकमें के अलावा पूरे प्रशासनिक सिस्टम अलर्ट मोड में कर दिया है। जिले में संचारी रोग की रोकथाम व इस घातक बीमारियों के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्या तैयारी की गई है इसको वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आला हाकिमों ने परखी। वीसी प्रोग्राम को लेकर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हलकान रहे। कर्मचारियों ने भी दिन भर कसरत कर रिपोर्ट तैयार की। जिला सूचना विज्ञान केंद्र में स्वास्थ्य महा निदेशक व अन्य आला अफसरों ने जिले के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed