{"_id":"6a4e88f4b75a2d5aa00b745a","slug":"health-cards-distributed-to-teachers-for-cashless-medical-treatment-gonda-news-c-100-1-slko1026-161865-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कैशलेस इलाज के लिए शिक्षकों को बांटे गए स्वास्थ्य कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कैशलेस इलाज के लिए शिक्षकों को बांटे गए स्वास्थ्य कार्ड
Wed, 08 Jul 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 08 Jul 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। मुख्यमंत्री शिक्षक कैश लेस चिकित्सा योजना का बुधवार को स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज के सभागार में शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने 34 शिक्षकों को प्रतीकात्मक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। योजना के तहत करीब 19 हजार शिक्षकों,उनके आश्रितों व अन्य कर्मियों को सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।
इस मौके पर मुख्य अतिथि राजेश वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से शिक्षकों को इलाज के दौरान आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी और वह सूचीबद्ध अस्पतालों में बिना नकद भुगतान के उपचार करा सकेंगे। उन्होंने पात्र शिक्षकों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एवं सांसद गोंडा के प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र, सांसद कैसरगंज के प्रतिनिधि संजीव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी सहित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। ।
विज्ञापन
विधायकों ने शिक्षकों को वितरित किए प्रमाणपत्र
करनैलगंज। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का शुभारंभ बुधवार को तहसील सभागार में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा विधायक अजय सिंह, कटरा बाजार विधायक बावन सिंह तथा उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने शिक्षकों को योजना के प्रमाणपत्र वितरित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी से आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। कार्यक्रम में करनैलगंज, कटरा बाजार, हलधरमऊ और परसपुर विकास खंड के शिक्षकों ने भाग लिया।
इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल, खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार सिंह, हलधरमऊ की बीईओ सीमा पांडेय, कटरा बाजार के बीईओ अंजनी कुमार सिंह, परसपुर के बीईओ चंद्रभूषण पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष गिरी सहित संतोष सिंह, अजय सिंह, विवेक सिंह, देवेंद्र दीक्षित तथा बड़ी संख्या में शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।=संवाद