{"_id":"5e0b86548ebc3e880439431d","slug":"havoc-of-cold-child-unconscious-in-school-gonda-news-lko5005903107","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड का कहर, स्कूल में बच्चा बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड का कहर, स्कूल में बच्चा बेहोश
विज्ञापन
गोंडा। ठंड का कहर जारी है। मंगलवार को धूप तो निकली पर गलन बरकरार रही। ठिठुरते हुए बच्चों को स्कूल जाना पड़ा। वहीं इंटियाथोक में स्कूल पहुंचा एक बच्चा ठंड से बेहोश हो गया।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार अयोध्या में न्यूनतम पारा 1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं बहराइच में न्यूनतम 0.2 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। जिसका असर गोंडा में भी दिखाई दिया। पूरे दिन धूप खिली रहने के बाद भी लोग ठंड से कांपते दिखाई दिए।
इंटियाथोक के प्राइमरी स्कूल पूरे दतई में पढ़ने वाला छात्र विशाल स्कूल पहुंचते ही बेहोश हो गया। स्कूल के शिक्षकों ने छात्र का इलाज कराकर घर पहुंचाया। इसके अलावा कई स्कूलों में बच्चों को ठंड से परेशानी रही। स्कूलों से कुछ बीमार बच्चों को घर वापस किया गया तो एक लाख के करीब बच्चे स्कूल ही नहीं आए।
विज्ञापन
चार बाल रोग विशेषज्ञों के यहां मंगलवार को 60 से अधिक बच्चों ने इलाज कराया। बताया जा रहा है कि मौसम में हो रहे उतार चढ़ाव से बीमारी तो बढ़ ही रही है, बच्चों में खांसी बुखार की शिकायत बढ़ती जा रही है। ठंड से गंावों में भी समस्या बनी हुई है और पंचायतों की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। अलावा आदि की व्यवस्था सीमित ही है। शहर में शाम को ही अलाव की व्यवस्था की गई है। दिन में कहीं भी अलाव का इंतजाम नहीं है।