फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Have to give up two days' wages to get a gas cylinder

Gonda News: एक गैस सिलिंडर पाने के लिए छोड़नी पड़ रही दो दिन की दिहाड़ी

Sun, 19 Apr 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 19 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Have to give up two days' wages to get a gas cylinder
इटियाथोक/गोंडा। जिले में रसोई गैस का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालात यह हैं कि बुकिंग कराने के बाद भी उपभोक्ताओं को एक सप्ताह तक सिलिंडर के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। दिहाड़ी मजदूरों को तो सिलिंडर लेने के लिए अपना काम तक छोड़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार को पंतनगर के पास गैस सिलिंडर लेने के लिए लगी लंबी कतार में खड़े राजितराम ने बताया कि वह दैनिक मजदूर हैं। एक दिन काम छोड़कर परची कटवाई और दूसरे दिन सुबह से लाइन में लगे हैं, लेकिन फिर भी सिलिंडर मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। इटियाथोक क्षेत्र में भी हालात कुछ अलग नहीं हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ता भोला ने बताया कि सिलिंडर बुक कराने के बाद भी उन्हें करीब एक सप्ताह तक इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, एक ग्रामीण वितरक एजेंसी के उपभोक्ता विजय, शांति, पायल ने बताया कि कई बार एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद हर बार स्टॉक खत्म कहकर लौटा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को यहां दोपहर 12 बजे के बाद वितरण शुरू हुआ, लेकिन सीमित स्टॉक के कारण सभी उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल सका। एजेंसी संचालक विजय तिवारी का कहना है कि उपलब्ध स्टॉक के अनुसार नियमित वितरण किया जा रहा है और स्थिति जल्द सामान्य होने की उम्मीद है।


भड़के भाजपा नेता, अनशन की दी चेतावनी
गैस संकट को लेकर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी ने एक गैस एजेंसी पर पहुंचकर वितरण व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसी संचालकों की मनमानी के कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह अव्यवस्था जानबूझकर पैदा की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो वह अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे। वहीं डीएसओ कुंंवर दिनेश प्रताप सिंह ने एजेंसी संचालकों को होम डिलीवरी की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed