फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Haryanpurwa won the final match of Kabaddi

Gonda News: हरीयनपुरवा ने जीता कबड्डी का फाइनल मैच

Sat, 09 Dec 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 09 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Haryanpurwa won the final match of Kabaddi
गोंडा/करनैलगंज। सांसद खेल स्पर्धा के दूसरे दिन जिला मुख्यालय व करनैलगंज में मुकाबले खेले गए। क्रिकेट, कबड्डी, वाॅलीबॉल में युवाओं का उत्साह चरम पर रहा। पुरुष जूनियर वर्ग में युवा योद्धा टीम को पराजित कर हरीयनपुरवा ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के रघुकुल विद्यापीठ खेल मैदान में चल रही प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को झंझरी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशीष मिश्र व पंडरीकृपाल के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। जूनियर बालक खो-खो प्रतियोगिता में मारवाड़ इंटर कॉलेज विजेता व आश्रम पद्धति विद्यालय उपविजेता रही। पंडरीकृपाल की सीनियर बालिका वर्ग खो-खो प्रतियोगिता मेें खैरा गांव विजेता व बादा गांव उपविजेता रही।
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 38 टीमों ने स्पर्धा में हिस्सा लिया। सभी टीमों को एक ओवर का मैच खेलाया गया। जिसके बाद सेमीफाइनल मुकाबले में प्रशांत शुक्ला व शुभम उपाध्याय और राजकुमार व अमन की टीमों में भिड़ंत हुई। अमन और शिवम की टीम फाइनल में पहुंच गई। फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। दौड़ प्रतियोगिता में राजू गुप्ता, शिवपूजन मौर्या, अभिषेक तिवारी, रामू गुप्ता, शहर बानो, रूपिका, रूबी शुक्ला, यशवीर सिंह, शिवम कुमार, सुभाष यादव, दुर्गेश मौर्या, मनीषा सिंह, अर्चना दुबे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर खेल प्रभारी ले. हरिनाथ सिंह, डॉ. पंकज त्रिपाठी, राजन सिंह, रामगोपाल अवस्थी, मोहित चौहान, अरविंद श्रीवास्तव मनोज यादव सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनैलगंज के सरयू महाविद्यालय में शनिवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। एनसीसी के कैडेट्स ने मार्च पास्ट निकालकर अतिथियों को सलामी दी। सांसद ने रियायती दर पर खाद्यान्न, आटा, दाल, प्याज आदि उपलब्ध कराने वाली मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर संजीव सिंह, सोनू सिंह, रामजीलाल मोदनवाल, जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह, नेहा सिंह सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed