फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Harish and Divyansh got success in JEE Advanced

Gonda News: जेईई एडवांस में हरीश व दिव्यांश को मिली सफलता

Mon, 01 Jun 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 01 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Harish and Divyansh got success in JEE Advanced
हरीश व दिव्यांश। -संवाद
गोंडा। देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस-2026 का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। जिले के मेधावियों ने सफलता हासिल की। करनैलगंज के कप्तान पुरवा निवासी हरीश मिश्र ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सामान्य श्रेणी में ऑल इंडिया रैंक 3838 प्राप्त की है।
विज्ञापन

हरीश ने कहा कि उन्होंने शुरू से ही लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी की और उसी का परिणाम आज देखने को मिला है। परिणाम घोषित होने के बाद परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। पिता गंगाराम मिश्र, अनूप तिवारी, राजितराम मिश्र, शिवराम, शिव वरदान मिश्र, डॉ. शिव सहाय तिवारी आदि ने खुशी जताई। वहीं करनैलगंज के कचनापुर निवासी दिव्यांश प्रताप सिंह ने सामान्य श्रेणी में 5866वीं रैंक हासिल की। दिव्यांश इसके पहले एनडीए की परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुके हैं। उनकी सफलता पर पिता सुभाष सिंह सहित अन्य परिजनों ने खुशी जताई। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed