फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Har Har Bam Bam started resonating since dawn

Gonda News: भोर से ही गूंजने लगा हर हर बम बम

Fri, 25 Jul 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 25 Jul 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Har Har Bam Bam started resonating since dawn
 खरगूपुर ​स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर में जला​भिषेक करते श्रद्धालु। - स्रोत: सोशल मीडिया 
खरगूपुर/गोंडा। सावन माह के शुक्रवार को शिव मंदिरों में भोर से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक व दर्शन-पूजन किया। खरगूपुर के ऐतिहासिक पृथ्वीनाथ मंदिर व शहर के दुखहरणनाथ मंदिर में भोर से रात तक श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन


दुखहरणनाथ मंदिर भोर से ही हर हर महादेव, हर हर बम बम से गुंजायमान हो गया। जलाभिषेक के साथ ही कई श्रद्धालुओं ने पुरोहितों को बुलाकर रुद्राभिषेक कराया। कथा सुनकर दान-दक्षिणा दी। खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर में शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र, पुष्प, भांग,धतूर आदि के साथ जलाभिषेक किया। पूजन-अर्चन कर मनवांछित फल की कामना की। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। लोगों ने धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित किया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि गर्भगृह व मंदिर परिसर के साथ ही बैरियर पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

करनैलगंज के बरखंडीनाथ मंदिर, वजीरगंज के बालेश्वरनाथ मंदिर और मनकापुर के करोहानाथ मंदिर में भी पूरे दिन श्रद्धालु पूजन-अर्चन में जुटे रहे।




मेले में जमकर हुई खरीदारी

मंदिरों के आसपास शुक्रवार को मेले जैसा माहौल दिखाई दिया। दुकानों पर महिलाओं व बच्चों की भीड़ रही। कोई माला पसंद कर रहा था तो कोई कड़ा खरीद रहा था। महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन की खरीद की। वहीं, भोलेनाथ के पोस्टर, फोटो, शिवलिंग, रुद्राक्ष माला खरीदने का भी सिलसिला चला। फूलों की दुकानों पर बहार रही। यहां 10 रुपये से लेकर 50 रुपये तक फूल-माला, बेलपत्र आदि पूजन सामग्री बेची गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed