फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Hanuman Rath dispatched for flood relief operations

Gonda News: बाढ़ राहत कार्यों के लिए हनुमान रथ रवाना

Mon, 27 Jul 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 27 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Rath dispatched for flood relief operations
बाढ़ रेस्क्यू वाहन का उद्धाटन करती जिला​धिकारी प्रियंका निरंजन, विधायक प्रेमनरायन पांडेय व प्रती
उमरीबेगमगंज। विशेष राहत एवं रेस्क्यू वाहन हनुमान रथ को सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह विशेष वाहन सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह की पहल पर उपलब्ध कराया गया है। बड़े पहियों वाला ये वाहन जलभराव व कीचड़ में आसानी से चल सकता है। इससे ऐली परसौली समेत आसपास के बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री पहुंचाने और आपात स्थिति में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, विधान परिषद सदस्य मंजू सिंह व जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने संयुक्त रूप से वाहन को रवाना किया।
विज्ञापन

प्रशासन के अनुसार बाढ़ के दौरान कई गांव चारों ओर से पानी से घिर जाते हैं, जिससे सामान्य वाहनों का पहुंचना संभव नहीं हो पाता। ऐसे समय में हनुमान रथ से अनाज, पेयजल, दवाइयां और अन्य आवश्यक राहत सामग्री तेजी से प्रभावित लोगों तक पहुंचाई जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर इसी वाहन से रेस्क्यू अभियान भी संचालित किया जाएगा। (संवाद)

बाढ़ रेस्क्यू वाहन का उद्धाटन करती जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, विधायक प्रेमनरायन पांडेय व प्रती

बाढ़ रेस्क्यू वाहन का उद्धाटन करती जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, विधायक प्रेमनरायन पांडेय व प्रती

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed