फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Hands and feet tied, cloth stuffed in mouth, cash and jewellery looted

Gonda News: हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस नगदी व गहने लूटे

Sun, 09 Nov 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 09 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hands and feet tied, cloth stuffed in mouth, cash and jewellery looted
करनैलगंज के दिनारी गांव में लूट के बाद बिखरा पड़ा सामान। - स्रोत: सोशल मीडिया 
करनैलगंज। कोतवाली इलाके के दिनारी में शनिवार देर रात बदमाशों ने जाकुरून निशा के घर में घुसे बदमाशों ने दुपट्टे से उनके हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद नौ लाख रुपये के गहने व नकदी लूटकर भाग गए। पड़ोस में रहने वाली जाकुरून निशा की सास ने रविवार सुबह उन्हें बंधनमुक्त कराया। सीओ, कोतवाल और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

गांव निवासी जाकुरून निशा ने बताया कि पति इम्तियाज अहमद मुंबई में रहते हैं। पड़ोस में जेठ सास और उनका परिवार रहता है। शनिवार को वह घर में अकेली थीं। रात करीब नौ बजे नकाबपोश बदमाश छत के रास्ते से घर में घुस आए। आहट से उनकी नींद टूटी तो एक बदमाश ने उन्हें डंडे से मारने की कोशिश की। इसी दौरान अन्य बदमाश भी आ गए और उन्हें पकड़ लिया। बदमाशों ने दुपट्टे से हाथ-पैर बांध दिए। विरोध जताने पर आंखों पर पट्टी बांध दी और शोर मचाने के डर से मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद लूटपाट करके भाग गए।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार बदमाशों की संख्या दो से अधिक थी। सभी काले कपड़े पहने थे और अपना चेहरा ढंके थे। रविवार सुबह छह बजे पड़ोस में रहने वाली जाकुरून निशा की सास शाहिदा ने दरवाजा खुला देखा तो अंदर गईं। बहू को बंधी देखकर वह दंग रह गईं। जेठ सलाउद्दीन को बुलाया, पीड़िता को बंधन मुक्त कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान जहीर खान की सूचना पर कोतवाल तेज प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। कोतवाल तेज प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला संदिग्ध लग रहा है। सीओ राजेश सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया चोरी की घटना प्रतीत हो रही है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed