फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Had to pay even to see sister-in-law: Brijlal

बहन जी के दर्शन के लिए पैसे देने पड़ते थे: बृजलाल

Mon, 03 Jan 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Had to pay even to see sister-in-law: Brijlal
गोंडा। ब्लॉक मुख्यालय पर सोमवार को आयोजित भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जिला सम्मेलन में राज्यसभा सांसद बृजलाल ने बसपा मुखिया के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति की रहनुमा बनने वाली बहनजी के दर्शन करने तक के लिए पैसे देने पड़ते थे।
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह कोरी ने भी सपा, कांग्रेस व बसपा पर जमकर भड़ास निकालते हुए आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप रहे।
विज्ञापन

मुजेहना ब्लाक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व डीजीपी बृजलाल ने कहा कि बसपा सरकार में साढे 4 वर्ष तक एडीजी के पद पर रहा। इस दौरान बहन जी से मिलने अथवा उनके दर्शन करने तक के लिए पैसे देने पड़ते थे। बताया कि बसपा में चुनाव लड़ने का टिकट पाने के लिए भी मोटी धनराशि देना पड़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नही बसपा सरकार में अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले में बिना डॉक्टरी परीक्षण के अनुसूचित जाति एक्ट नहीं लगाने का भी साफ निर्देश दिया गया था। पूर्व एडीजी व राज्य सभा सांसद ने कहा कि सपा सरकार में जनता को परेशान होना पड़ता था, लेकिन भाजपा की सरकार में अनुसूचित जाति का सम्मान बढ़ा है।

अनुसूचित मोर्चा के जिला प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह कोरी ने कहा कि सपा व बसपा सरकारों में आम लोगों का उत्पीड़न किसी से छिपा नहीं है। कार्यक्रम में विधायक विनय कुमार द्विवेदी व जिला अध्यक्ष अमर किशोर समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed