फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gynecology department got ultrasound machine

Gonda News: स्त्रीरोग विभाग को मिली अल्ट्रासाउंड मशीन

Sun, 09 Feb 2025 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Gynecology department got ultrasound machine
गोंडा। महाराजा देवीबख्श सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में स्त्रीरोग विभाग शुरू होने के तीन महीने बाद व्यवस्थाएं पटरी पा लाई जा रही हैं। शनिवार को विभाग के प्रसव कक्ष में दो अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की गई है। यहां तैनात स्त्रीरोग विशेषज्ञ खुद गर्भवती व अन्य महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कर उपचार शुरू करेंगी।
विज्ञापन

अब यहां गर्भवती को जांच कराने के लिए क्षेत्रीय निदान केंद्र में लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। वहीं महिला रोग संबंधी कुछ दवाओं की आपूर्ति भी हो गई, जिससे व्यवस्थाओं में सुधार होकर विभाग में महिलाओं को बेहतर उपचार मिल सकेगा। पांच नवंबर को मेडिकल कॉलेज की कोविड बिल्डिंग में स्त्री रोग विभाग शुरू किया गया। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. महीकीर्ति सिसोदिया ने विभाग की कमान संभाली। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुवर्णा कुमार व डॉ. उम्मे खदीजा ने बतौर सीनियर रेजीडेंट कार्यभार ग्रहण किया और एक जूनियर डॉक्टर के सहयोग से चारों डॉक्टरों ने ओपीडी शुरू कर दी, लेकिन तीन महीने बीतने के बाद भी मेडिकल कॉलेज में महिला रोग से संबंधी दवाएं नहीं आई थीं। इससे महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था। प्राचार्य डॉ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने ने बताया कि सभी विभागों की व्यवस्थाएं बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। नई बिल्डिंग हैंडओवर होने के बाद वार्ड व ओटी की व्यवस्थाएं और भी दुरुस्त हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed