{"_id":"5e00f7808ebc3e879d41f496","slug":"gust-of-fire-after-beating-case-on-four-gonda-news-lko4993255112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई के बाद झोंका फायर, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई के बाद झोंका फायर, चार पर केस
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। एक व्यक्ति को मारने पीटने व जान से मार डालने की नीयत से फायर करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के भाले सुल्तान पुरवा निवासी पिंकू पुत्र घिसाई कोरी की ओर से दी गई तहरीर में कहा है कि शनिवार की शाम को अपने साथी धर्मेंद्र को बाइक से स्टेशन छोड़ने जा रहा था। मामूली विवाद को लेकर स्टेशन तिराहे के पास मयंकर सिंह पुत्र ओम प्रकाश सिंह निवासी शास्त्री नगर पवन मिश्र पुत्र पप्पू मिश्र निवासी गांधी नगर ने रास्ते में रोक कर अभद्रता करते हुए मारने लगे। उसके मना करने पर सपा नेता के लड़के मयंकर सिंह ने अवैध असलहे से जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। लेकिन वह बाल-बाल बच गया।
हल्ला गोहार पर पंकज सिंह व सालिक प्रधान ने बीच बचाव किया। विपक्षी जान से मारने की धमकी देकर चले गये। पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक मनीष जाट ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज किया गया था। जिसके संबंध में आज सोमवार को सीओ एसके रवि ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच की है।