{"_id":"67dc587ce2584dd54308aa31","slug":"guruji-himself-is-carrying-the-board-copies-gonda-news-c-100-1-gon1003-134441-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गुरुजी खुद ढो रहे बोर्ड की कॉपियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गुरुजी खुद ढो रहे बोर्ड की कॉपियां
Thu, 20 Mar 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो गया। मूल्यांकन के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी पर्याप्त संख्या में केंद्रों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नहीं मिल सके। ऐसे में कोई पैसे देकर बोर्ड की कॉपियों का बंडल उठवाने पर मजबूर है तो कोई खुद ही कॉपियों को लादकर कमरों तक पहुंचा रहा है।
जिले के पीएमश्री जीआईसी, जीजीआईसी, विवेकानंद और टॉसमन इंटर कॉलेज में बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन चल रहा है। इसमें जीआईसी व टॉमसन में इंटर तो जीजीआईसी व विवेकानंद इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की काॅपियों का मूल्यांकन हो रहा है। इन केंद्रों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की कमी है। जीजीआईसी प्रधानाचार्य गीता त्रिपाठी ने बताया कि उनके यहां 20 कमरों में हाईस्कूल की कॉपियों का मूल्यांकन हो रहा है। उनके पास महज चार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही हैं। ऐसे में किसी तरह से मान-मनौव्वल कर ड्राइवरों से बंडल रखवाना पड़ रहा है। अधिकारियों से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की मांग की गई है।
विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शिवानंद ने बताया कि उनके यहां 12 कमरों में कॉपियों का मूल्यांकन चल रहा है। प्रत्येक कमरे के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को दो-दो कमरे की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि सुचारू रूप से बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन कराया जाएगा। जीआईसी प्रधानाचार्य शैलेश कुमार पटेल ने बताया कि 20 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की डिमांड भेजी गई है। मूल्यांकन के लिए दूसरे दिन तक आठ कर्मचारी मिले हैं। इसके बावजूद बंडल रखने व पानी पिलाने समेत कार्यों के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। जल्द दो और कर्मचारियों के मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मूल्यांकन ने पकड़ी तेजी
बोर्ड परीक्षा प्रभारी दिवाकर मिश्र ने बताया कि दूसरे दिन कॉपियों के मूल्यांकन में तेजी आई है। दो दिनों के भीतर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोंडा में 27,003, जीआईसी में 23,720, विवेकानंद में 19,216 और टामसन में 31,583 कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। अधिकारियों का कहना है कि दो अप्रैल तक सभी कॉपियों का मानक के अनुसार मूल्यांकन कराया जाएगा।
जल्द ही मुहैया कराए जाएंगे कर्मचारी
-- जिले के सभी केंद्रों पर सुचारू रूप से दूसरे दिन भी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन किया गया है। कुछ केंद्रों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की संख्या कम होने की जानकारी मिली है। सीएम के कार्यक्रम के चलते इंतजाम नहीं हो सका है। जल्द ही सभी केंद्रों पर जरूरत के हिसाब से कर्मचारी भेजे जाएंगे।
-- डॉ. रामचंद्र, डीआईओएस