{"_id":"6675cb384d6ba997c606d964","slug":"gujarat-police-raided-gonda-and-picked-up-two-suspects-gonda-news-c-100-1-slko1026-118954-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गुजरात पुलिस ने गोंडा में दी दबिश, दो संदिग्धों को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गुजरात पुलिस ने गोंडा में दी दबिश, दो संदिग्धों को उठाया
Sat, 22 Jun 2024 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 22 Jun 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
अहमदाबाद में दोनों ने व्यापारी के घर से उड़ाए थे नकदी व गहने
संवाद न्यूज एजेंसी
मसकनवा (गोंडा)। व्यापारी के घर चोरी के आरोपियों की तलाश में गोंडा पहुंची गुजरात पुलिस ने शुक्रवार को मसकनवां मेें दबिश देकर दो संदिग्धों को उठाया है। पुलिस टीम दोनों को संग लेकर गुजरात के लिए रवाना हो गई।
थानाध्यक्ष छपिया कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि मसकनवां बाजार के रानीजोत निवासी मनोज कुमार व नितिन कुमार गुजरात प्रांत के अहमदाबाद में रहकर काम करते थे। वहां एक व्यापारी के घर लाखों की नकदी व गहनों की चोरी हुई थी। गुजरात पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश के दौरान वहां एक आरोपी को उठाया था। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने गोंडा के मसकनवा के रानीजोत के रहने वाले मनोज कुमार व नितिन कुमार पर भी चोरी में शामिल होने का संदेह जताया था।
थानाध्यक्ष ने बताया दोनों की तलाश में गुजरात के अहमदाबाद पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक सतीश के नेतृत्व में चार सदस्यीय पुलिस टीम यहां आई थी। टीम के संग दबिश देकर दोनों संदिग्धों को उठाया गया है। दोनों संदिग्धों को पूछताछ के लिए संग लेकर पुलिस टीम अहमदाबाद के लिए रवाना हो गई है।