UP: सुरक्षा एजेंसियों को चकमा दे गया गुड्डू मुस्लिम... दुबई फरार, विदेश राज्यमंत्री ने दी सफाई; कही ये बात
सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर गुड्डू मुस्लिम दुबई फरार हो गया। इस पर विदेश राज्यमंत्री ने सफाई दी। कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के गोंडा में शनिवार को केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीतिवर्धन सिंह पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर बात की। उन्होंने गुड्डू मुस्लिम के फर्जी पासपोर्ट बनने के मामले में भी अपना पक्ष रखा।
राज्यमंत्री ने कहा कि अगर इस चीज को लेकर जांच ना हुई होती तो यह तथ्य सामने ही नहीं आता। जांच पूरे ढंग से हो रही है। सही तरीके से हो रही है। भाजपा सरकार में जो लोग जनता के दुश्मन हैं, सरकार के भी दुश्मन हैं।
महाकुंभ में स्नान करने के लिए जाएंगे
कहा कि उनको कतई नहीं बख्शा जाएगा। हम लोग इसकी अंत तक जांच करके कार्रवाई कराएंगे। प्रयागराज महाकुंभ में मोदी कैबिनेट के जाने को लेकर केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि देखिए जिसकी-जिसकी आस्था है, वह सब प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए जाएंगे।अब दिल्ली में जनता फैसला करेगी
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को तो कुछ क्रेडिट दे देना चाहिए, जनता भी तो कुछ सोचती है। जनता भी विचार करती कि उनका क्या करना है। कौन वादों पर खरा उतरा कौन नहीं उतरा, दिल्ली में जनता फैसला करेगी। किसी के बोलने से कुछ नहीं होगा। लोग अब काम देखना चाहते हैं और काम के नाम पर ही अब वोट है।रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.