{"_id":"6532c3442cbd45699c0a35e4","slug":"gst-notice-sent-to-6500-traders-of-devipatan-division-gonda-news-c-100-1-gon1004-6328-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: देवीपाटन मंडल के 6,500 व्यापारियों को भेजा जीएसटी का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: देवीपाटन मंडल के 6,500 व्यापारियों को भेजा जीएसटी का नोटिस
Fri, 20 Oct 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। राज्य कर विभाग की ओर से देवीपाटन मंडल के करीब 6,500 व्यापारियों को जीएसटी का नोटिस भेजा गया है। यह ऐसे व्यापारी हैं जो कि समाधान योजना में पंजीकृत होने के बाद भी तिमाही रिटर्न नहीं दाखिल कर रहे हैं। ऐसे में राज्य कर विभाग ने इन फर्मों पर ध्यान केंद्रित करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
समाधान योजना मेें देवीपाटन मंडल में कुल 16 हजार से ज्यादा व्यापारी पंजीकृत हैं। इस योजना में डेढ़ करोड़ के टर्नओवर की सीमा वाले मध्यम व्यापारी शामिल हैं। ट्रेडिंग करने वाली फर्म को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है, जहां हर तीन महीने में सिर्फ खरीद व बिक्री का रिटर्न एक फीसदी की दर से फाइल करना होता है, लेकिन लंबे समय से व्यापारी रिटर्न नहीं फाइल कर रहे हैं। स्थिति यह है कि यह सभी 6500 व्यापारियों ने पहला तिमाही रिटर्न भी नहीं दाखिल किया है।
रिटर्न नहीं दाखिल करने का पूछ रहे कारण
समय से जीएसटी रिटर्न फाइल करना सभी के लिए आवश्यक है। सभी व्यापारियों को विभाग की ओर से नोटिस भेजा गया है। जिसमेें रिटर्न नहीं दाखिल करने का कारण पूछा गया है।
विज्ञापन
- अजय लाल, संयुक्त आयुक्त, कार्यपालक, राज्य कर विभाग, देवीपाटन मंडल, गोंडा