फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Green trees cut

हरे पेड़ काटे

Sun, 17 Apr 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Sun, 17 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Green trees cut
काटे पेड़ - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटान पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। हरे व फलदार पेड़ों पर सरेआम आरी चलाई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों की बात तो दूर नगर स्थित कांशीराम कॉलोनी में भी हरे  पेड़ों की कटान धड़ल्ले से की जा रही है। प्रशासन अवैध कटान को लेकर मूकदर्शक बना हुआ है। 
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के लिए वन संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान चलाने वाला वन विभाग अवैध कटान रोकने का हमेशा दावा करता है। वन विभाग के दावे की सच्चाई क्या है, इसका अंदाजा तहसील क्षेत्र में खुलेेआम काटे जा रहे हरे व फलदार वृक्षों से ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र की बात तो दूर नगर के गांधी मोहल्ले व कांशीराम कॉलोनी के पास लगे हरे पेड़ों पर भी वन माफिया खुलेआम आरी चला रहे हैं। वन विभाग वन माफियाओं के खिलाफ को ठोस कार्रवाई करने के बजाए मात्र कुछ रुपये का जुर्माना लगाकर फर्ज अदायगी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामूली जुर्माने की रकम जमाकर वन माफिया काटे गए पेड़ की कीमती लकड़ियों को उठा ले जाते हैं। जुर्माना जमा करने व परमिट लेने के नाम पर वन विभाग वन माफियाओं को खुद ही संरक्षण दे रहा है।

अवैध कटान के इस खेल में पुलिस भी सहयोगी बनती है। वन विभाग एवं पुलिस की कार्य प्रणाली के कारण ही वन माफियाओं के हौसले बुलंद है और क्षेत्र में हरे पेड़ों के अवैध कटान का धंधा बदस्तूर जारी है। 


इस संबंध में रेंजर एके द्विवेदी ने बताया कि अवैध कटान रोकने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। हरा पेड़ काटने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है। कुछ लोगों के खिलाफ जुर्माना भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed