{"_id":"58937b3c4f1c1b0f0be80d2b","slug":"graduates-mlc-polls-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक एमएलसी के लिए मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक एमएलसी के लिए मतदान आज
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Fri, 03 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद खंड स्नातक निर्वाचन-2017 के लिए सभी 17 पोलिंग पार्टियॉ को मतदान केन्द्रों के लिए रवाना कर दी गयी हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी खण्ड स्नातक गोरखपुर-फैजाबाद मण्डल/ जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि शुक्रवार को विधान परिषद खंड स्नातक निर्वाचन के लिए प्रात: 8.00 बजे से सायं 4.00 बजे तक मतदान होगा।
मतदान कार्य सकुशल कराने के लिए प्रत्येक दो मतदान केन्द्रों पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा तरबगंज, मनकापुर तहसील के मतदान केन्द्रों के लिए जगदीश कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट को जोनल मजिस्ट्रेट तथा तहसील गोंडा सदर एवं करनैलगंज के लिए अरूण कुमार शुक्ला, मुख्य राजस्व अधिकारी को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विधान परिषद् खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं को अपनी पहचान कराने के लिए सात प्रकार के वैकल्पिक पहचान पत्रों में से कोई एक पहचान पत्र प्रस्तुत करने की छूट दी गयी है, जिसे लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ऐसे मतदाताओं के लिए जो सरकारी सेवा में हो, को मतदान के लिए विशेष अवकाश की सुविधा उपलब्ध करायी है। मतदान प्रात: 8.00 बजे से प्रारम्भ होकर अपरान्ह 4.00 बजे तक चलेगा।
यदि मतदान समाप्ति के समय कुछ मतदाता जो समाप्ति से पूर्व लाइन में लगे हों तो उन सभी का मतदान कराया जायेगा। मतदाता सूची में मतदाताओं के फोटो अंकित हैं। मतदान पूरी तरह पुलिस की कड़ी व्यवस्था के बीच सम्पन्न होगा। इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालो से शक्ति से निपटा जायेगा।