{"_id":"67e4436b3ee8093d310a9659","slug":"governor-anandiben-patel-will-come-today-gonda-news-c-100-1-gon1003-134759-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज आएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज आएंगी
Wed, 26 Mar 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बृहस्पतिवार को गोंडा में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। उनके दौरे को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 8:45 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मेडिकल कॉलेज परिसर पहुंचेंगी।
इसके लिए पुलिस लाइन में हेलीपैड बनाया गया। राज्यपाल वहां से मेडिकल कॉलेज पहुंचकर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। एडीएम ने बताया कि राज्यपाल के आगमन को लेकर जरूरी तैयारियां कर ली गईं हैं।
मेडिकल कॉलेज परिसर में भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 17 विभागों की लाभ परक योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही प्री-स्कूल किट, पोषण पोटली, हाईजीन किट, आयुष्मान कार्ड, पट्टा स्वीकृति पत्र के साथ ही उपकरण भी दिए जाएंगे। बुधवार शाम मंडलायुक्त देवीपाटन शशिभूषण लाल सुशील, जिलाधिकारी नेहा शर्मा व पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कार्यक्रम स्थल मेडिकल काॅलेज का जायजा लिया।