फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Government Inter College will be built in Kuri itself, the way is clear

Gonda News: कूरी में ही बनेगा राजकीय इंटर कॉलेज, रास्ता साफ

Fri, 08 Nov 2024 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 08 Nov 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Government Inter College will be built in Kuri itself, the way is clear
गोंडा। छह साल की रस्साकसी के बाद आखिरकार ये तय हो गया कि करनैलगंज के कूरी गांव में ही राजकीय इंटर कॉलेज के निर्माण होगा। स्थापन परिवर्तन की कवायद के चलते अभी तक यह काम अटका था। साल 2018 में निर्माण की स्वीकृति के बाद से ही स्थान परिवर्तन की कवायद शुरू हुई थी। जांच के बाद शासन स्तर से निर्माण कराने के आदेश दिए गए हैं। हालांकि, अब विद्यालय भवन निर्माण की लागत बढ़ गई है।
विज्ञापन


विद्यालय भवन निर्माण के लिए 6.41 करोड़ रुपये की स्वीकृति हुई थी, निर्माण समय से पूरा न होने से अब लागत 7.04 करोड़ रुपये हो गई है। निर्माण के नवीन बजट की स्वीकृति के साथ ही पुरानी कार्यदायी संस्था से निर्माण कार्य भी हटा दिया गया है। पहले राजकीय निर्माण निगम को कार्य कराने की जिम्मेदारी दी गई थी, अब आवास विकास परिषद निर्माण कराएगी। स्कूल निर्माण का फैसला होने से करनैलगंज क्षेत्र को पहला राजकीय इंटर कॉलेज मिलेगा। इससे गरीब तबके के विद्यार्थियों को सस्ती पढ़ाई की सुविधा मिल सकेगी। अभी करनैलगंज में सरकारी सहायता प्राप्त दो विद्यालय ही संचालित हैं।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज के निर्माण के लिए पूर्व विधायक कुंवर अजय प्रताप उर्फ लल्ला भइया ने कूरी में एक एकड़ जमीन दान दी थी, लेकिन विधानसभा चुनाव होने से निर्माण रुक गया था। चुनाव बाद भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह ने कॉलेज का निर्माण स्थल बदलकर पाल्हापुर किए जाने का पत्र सीएम को दिया। मामले की जांच में यह तथ्य आया कि पाल्हापुर उचित स्थल नहीं है। वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भी आता है। इसके बाद भी निर्माण स्थल बदलवाने का प्रयास होता रहा। अब जाकर शासन ने कूरी में दान में मिली जमीन को ही निर्माण के लिए उपयुक्त माना।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2018 से जिले में करनैलगंज के राजकीय इंटर कॉलेज के साथ ही तीन राजकीय इंटर कॉलेजों के निर्माण की कवायद शुरू हुई। इसकी स्वीकृति 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले हो गई थी। तरबगंज के करनीपुर और मनकापुर तहसील के घारीघाट में राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण पूरा भी हो गया। साल 2023 से संचालन भी शुरू हो गया, लेकिन साथ में स्वीकृति के बाद भी निर्माण न होने से करनैलगंज इंटर कॉलेज का संचालन नहीं हो सका।


डीआईओएस डाॅ. रामचंद्र ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज करनैलगंज के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। नई कार्यदायी संस्था भी तय हो गई है। जल्द ही निर्माण शुरू होगा। प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed