फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Government Engineering College classes will run in Ambedkar Nagar

Gonda News: अंबेडकरनगर में ही चलेंगी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की कक्षाएं

Sat, 31 Aug 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 31 Aug 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Government Engineering College classes will run in Ambedkar Nagar
गोंडा। जिले के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की कक्षाएं अंबेडकरनगर में ही चलेंगी। फिजिकल रिपोर्टिंग शुरू हो गई है। वहीं, दिसंबर महीने तक शैक्षणिक, प्रशासनिक और छात्रावास भवन निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। माना जा रहा है कि इसके बाद ही जिले के नवनिर्मित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में कक्षाएं संचालित हो सकेंगी।
विज्ञापन

वर्ष 2016 से जिले में करीब 44 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है। ऐसे में आठ साल बाद लगभग 80 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है। शैक्षणिक, प्रशासनिक और छात्रावास समेत आवास का निर्माण किया जा रहा है। शासन स्तर से निर्माण के लिए लगभग 40 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। वहीं, पिछले सत्र में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। मगर भवन निर्माण पूरा न होने से राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अंबेडकरनगर में कक्षाएं संचालित करनी पड़ी।
विज्ञापन

दूसरे सत्र में प्रवेश के लिए एकेटीयू की ऑनलाइन काउंसिलिंग में छात्रों ने भाग लिया। अधिकारियों ने बताया कि प्रवेश के छात्रों की राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अंबेडकर नगर में फिजिकल रिपोर्टिंग शुरू हो गई है। 29 अगस्त से चार सितंबर के बीच जिले के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश ले सकेंगे। साथ ही अंबेडकर नगर में ही दूसरे सत्र में जिले की कक्षाएं संचालित की जाएगी। वहीं, दिसंबर तक इंजीनियरिंग भवन निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट आवंटन में देरी के चलते निर्माण के लिए 57 करोड़ रुपये का रिवाइज्ड इस्टीमेट तैयार किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि आठ साल में भवन निर्माण सामग्री के साथ जरूरी व्यवस्थाओं के लिए अधिक लागत व्यय करना पड़ रहा है। 37 लाख में बिजली कनेक्शन के लिए बजट आवंटित किया गया। मगर पावर कॉरपोरेशन की ओर से एक करोड़ एक लाख रुपये की मांग की गई है। ऐसे में शासन स्तर से मंजूरी मिलने के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज निर्माण समेत व्यवस्थाएं दुरुस्त हो सकेंगी।

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के अधिशासी निदेशक प्रो. गोविंद पांडेय ने बताया कि कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए काउंसिलिंग के बाद अंबेडकरनगर में फिजिकल रिपोर्टिंग शुरू हो गई है। फिलहाल अंबेडकरनगर में ही कक्षाएं संचालित की जाएंगी। जिले के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के भवन का निर्माण पूरा करने के लिए दिसंबर तक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके बाद जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज की कक्षाएं चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed