{"_id":"672e4a4b58659294f0046ba1","slug":"government-asked-for-report-to-make-wazirganj-a-tehsil-gonda-news-c-100-1-slko1029-126876-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: वजीरगंज को तहसील बनाने के लिए शासन ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: वजीरगंज को तहसील बनाने के लिए शासन ने मांगी रिपोर्ट
Fri, 08 Nov 2024 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 08 Nov 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले में नई तहसील का गठन जल्द हो सकता है। मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री की मांग पर शासन ने वजीरगंज को अलग तहसील गठित करने को लेकर आयुक्त देवीपाटन का मंतव्य मांगा है। आयुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने जिलाधिकारी व मुख्य राजस्व अधिकारी से पूरी रिपोर्ट मांगी है। प्रशासन की कवायद से वजीरगंज तहसील के गठन की उम्मीद जग गई है।
जिले में विकासखंड नवाबगंज व वजीरगंज को जोड़कर नई तहसील सृजित करने की मांग पर एक बार फिर मंथन तेज हो गया है। वजीरगंज व नवाबगंज के लोगों के लिए तरबगंज तहसील मुख्यालय दूर होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नवाबगंज को जोड़कर वजीरगंज के नाम से नई तहसील सृजित करने की मांग शासन से की गई है। विधायक ने कहा कि जिले की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए एक नई तहसील अत्यंत जरूरी है।
जिले में गोंडा सदर, करनैलगंज, मनकापुर व तरबगंज तहसील हैं। बस्ती व अयोध्या सीमा से सटी तरबगंज तहसील के क्षेत्र में चार विकास खंड की 228 ग्राम पंचायतें आती हैं। तरबगंज में तहसील मुख्यालय होने से वादकारियों को कई किलोमीटर का चक्कर काटकर आना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत वजीरगंज व नवाबगंज के लोगों को होती है। वजीरगंज तहसील के गठन में वजीरगंज व नवाबगंज ब्लॉक की 123 ग्राम पंचायतों को जोड़ा जा सकता है। राजस्व परिषद के पत्र पर आयुक्त ने डीएम से पूरा प्रस्ताव स्पष्ट आख्या के साथ मांगा है।