{"_id":"68efe50a92bf2296570a0050","slug":"gorakhpur-sabarmati-special-train-will-run-three-days-a-week-gonda-news-c-100-1-slko1026-145585-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सप्ताह में तीन दिन चलेगी गोरखपुर साबरमती स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सप्ताह में तीन दिन चलेगी गोरखपुर साबरमती स्पेशल ट्रेन
Wed, 15 Oct 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। दीपावली व छठ पर यात्रियों को रेलवे ने सहूलियत दी है। गोंडा के रास्ते गोरखपुर-साबरमती-गोरखपुर अनारक्षित पूजा स्पेशल ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन छह फेरों में चलाने का निर्णय लिया गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यह ट्रेन साबरमती से 16 से 26 अक्तूबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं रविवार को तथा गोरखपुर से 17 से 27 अक्तूबर तक प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार एवं सोमवार को 06 फेरों में चलाई जाएगी। इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी/सामान्य द्वितीय श्रेणी/सामान्य द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 18 सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। यह सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे।