{"_id":"67e2ea83398dae4c020c756d","slug":"gorakhpur-lucknow-intercity-will-remain-canceled-on-29th-and-30th-gonda-news-c-100-1-slko1026-134696-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 29 व 30 को निरस्त रहेगी गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 29 व 30 को निरस्त रहेगी गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी
Tue, 25 Mar 2025 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। गोरखपुर से गोंडा रेलखंड पर इंजीनियरिंग कार्य के लिए 29 व 30 मार्च को ब्लॉक रहेगा। इस वजह से गोंडा के रास्ते लखनऊ से गोरखपुर के बीच चलने वाली इंटरसिटी समेत दो ट्रेनों का संचालन दो दिन के लिए निरस्त कर दिया गया है। जबकि चार ट्रेनों को बस्ती-गोंडा के बजाय बढ़नी से बलरामपुर-गोंडा मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 29 व 30 मार्च को ट्रैक की मरम्मत सहित अन्य कार्यों के चलते ब्लॉक कर दिया गया है। ऐसे में गोरखपुर से लखनऊ वाया गोंडा होकर चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एवं गोरखपुर से अयोध्या धाम वाया मनकापुर से चलने वाली मेमू ट्रेन को निरस्त कर दिया गया है। अमृतसर-जयनगर, दरभंगा-नई दिल्ली, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार, दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल, गोमतीनगर- छपरा व लोकमान्य तिलक से गोरखपुर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों को बस्ती-गोंडा रेलमार्ग के बजाय बढ़नी से बलरामपुर एवं गोंडा के बीच चलाने का निर्णय लिया गया है। (संवाद)