फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda youth killed in Yamuna Expressway accident

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में गोंडा के युवक की मौत

Mon, 08 Jul 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Gonda youth killed in Yamuna Expressway accident
गोंडा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा जिले के एत्मादपुर के समीप लखनऊ से दिल्ली जा रही अवध डिपो की जनरथ एसी बस झरना नाले में अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें गोंडा के रहने वाले एक युवक समेत 29 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक के मौत की खबर उसके गांव पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग आगरा के लिए रवाना हो गए हैं। युवक के शव का आगरा में पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को गोंडा लाया जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के खरगूचांदपुर गांव के मजरे मोलई पुरवा के रहने वाले उमेश चंद तिवारी का बेटा सत्यप्रकाश तिवारी (32) सोमवार को लखनऊ के आलमबाग से अवध डिपो की एसी बस से दिल्ली जा रहा था। बस यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा जिले के एत्मादपुर के पास अनियंत्रित होकर झरना नाले में गिर गई। हादसे में सत्यप्रकाश तिवारी समेत 29 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए। घायलों को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सत्यप्रकाश के मौत की सूचना गोंडा स्थित उसके पैतृक गांव खरगूचांदपुर के मोलई पुरवा पहुंची तो यहां कोहराम मच गया। परिवार के लोग आगरा के लिए रवाना हो गए हैं। गांव के लोगों ने बताया कि आगरा में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मंगलवार को मोलई पुरवा लाया जाएगा।
विज्ञापन

बच्चों के सिर उठा पिता का साया
यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को हादसे में कोतवाली देहात क्षेत्र के खरगूचांदपुर के मजरे मोलई पुरवा के रहने वाले सत्यप्रकाश तिवारी की मौत से उसकी पत्नी स्नेहलता के मांग का सिंदूर उजड़ गया। सत्यप्रकाश के दो बच्चों बेटी लाडो (10) व बेटा अथर्व (6) के सिर से पिता का साया उठ गया। सभी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed