फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda youth died in a road accident in Haryana

Gonda News: हरियाणा में सड़क हादसे में गोंडा के युवक की मौत

Wed, 21 Aug 2024 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 21 Aug 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Gonda youth died in a road accident in Haryana
सड़क हादसे का शिकार खरगूपुर के निधिनगर पांडेयपुरवा निवासी सूरज शुक्ला। फाइल फोटो
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर अलवर में परिवारीजनों के पास गया था सूरज
बुधवार को गांव पहुंचा एलबीएस के छात्र का शव, मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी

खरगूपुर (गोंडा)। हरियाणा में हुए सड़क हादसे में गोंडा निवासी एक छात्र की मौत हो गई। ऑटो रिक्शा के मार्ग दुर्घटना के दौरान उसमें सवार सात लोगों में से तीन लोगों की मौत हो गई। जिसमें एलबीएस महाविद्यालय में अध्ययनरत बीकाम द्वितीय वर्ष के छात्र की मौत हो गई।
बुधवार को घर पर शव पहुंचने पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में कोहराम मच गया। खरगूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत निधिनगर पांडेय पुरवा निवासी उमाशंकर शुक्ला राजस्थान के अलवर जिले में भिवाड़ी के ओरियंट केबल एंड वायर लिमिटेड फैक्टरी में नौकरी करते हैं। वहीं पर पत्नी, बेटी रोशनी व चांदनी के साथ कमरा लेकर रहते हैं। जबकि बड़ा बेटा सूरज शुक्ला गोंडा में कमरा लेकर लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में बीकाॅम की डिग्री हासिल कर रहा था। वह इस वर्ष द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह एक माह पूर्व अपनी बहन से राखी बंधवाने राजस्थान गया था।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार समाप्त होने के बाद वह मंगलवार को अपने मित्रों के साथ ऑटो रिक्शा से घूमने के लिए निकला था। जिसमें सात लोग सवार थे। घूमते हुए वह लोग हरियाणा के विलासपुर टोल प्लाजा के पास पहुंचे थे। उनका ऑटो रिक्शा अचानक किसी भारी वाहन से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सूरज की मौके पर मौत हो गई और दो अन्य ने विलासपुर के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ा। जबकि चार घायलों का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है। सूरज का शव बुधवार को गांव पहुंचा तो हर तरफ चीत्कार गूंज उठा। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed