{"_id":"6a832115aaa06eb3970dd087","slug":"gonda-video-of-bhojpuri-girls-dancing-in-burqa-goes-viral-school-sealed-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda: बुर्के में भोजपुरी छात्राओं के डांस का वीडियो वायरल, विद्यालय सील किया गया, मान्यता नहीं थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda: बुर्के में भोजपुरी छात्राओं के डांस का वीडियो वायरल, विद्यालय सील किया गया, मान्यता नहीं थी
Mon, 17 Aug 2026 08:26 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 17 Aug 2026 08:26 PM IST
सार
गोंडा जिले के एक विद्यालय का वीडियो वायरल होने पर अधिकारी जांच के लिए पहुंचे। जांच में विद्यालय की मान्यता नहीं पाई गई। विद्यालय को बिना मान्यता ही संचालित किया जा रहा था जिस पर इसे सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विद्यालय को सील कर दिया गया।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस पर छात्राओं के बुर्का पहनकर डांस करने का वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आए बभनजोत के औसनी बुजुर्ग स्थित नॉलेज बीम एकेडमी को सील कर दिया गया है। जांच में मान्यता न होने की बात सामने आने पर बीएसए अमित कुमार सिंह के निर्देश पर बीईओ बभनजोत रियाज अहमद ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें चार छात्राएं बुर्का पहनकर अलग-अलग फिल्मी और भोजपुरी गानों पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो की जानकारी के बाद सोमवार दोपहर दो बजे बीईओ ने विद्यालय पहुंचकर अभिलेखों की जांच की। इस दौरान बिना मान्यता के विद्यालय संचालित होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद विद्यालय के कार्यालय पर ताला लगा दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कौन बनेगा राम मंदिर का नया CEO? 16 दावेदारों के बाद इन तीन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा की नई टीम: यूपी से आठ नेताओं को राष्ट्रीय टीम में मिली जगह, पूर्व मंत्री स्मृति ईरानी राष्ट्रीय महामंत्री बनीं
बीईओ ने बताया कि विगत अगस्त में विद्यालय बंद कराया गया था, जिसके बाद संचालक राम सुरेश मौर्य ने फिर से विद्यालय शुरू कर दिया। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि बीईओ की जांच रिपोर्ट में विद्यालय बिना मान्यता के संचालित पाया गया। इसी आधार पर सोमवार को उसे सील कर दिया गया है।