फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,vandebharat train

गोंडा से प्रयागराज तक वंदेभारत ट्रेन का तोहफा

Sun, 21 Aug 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
gonda,vandebharat train
फोटो-11-गोंडा का रेलवे स्टेशन। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। रेलवे देश में दो वंदेभारत ट्रेनों का संचालन कर रहा है, इसके बाद एक और ट्रेन जिले से होकर चलेगी। वंदे भारत ट्रेन गोरखपुर से चलकर गोंडा से होते हुए लखनऊ और फिर प्रयागराज तक चलेगी। वापसी में प्रयागराज से लखनऊ और गोंडा से गोरखपुर तक चलेगी। इस ट्रेन से मंडल के लोगों का सीधे प्रयागराज तक के सफर का सपना पूरा हो जाएगा। अभी तक लखनऊ या फिर अयोध्या से ट्रेन बदलनी पड़ती थी। वंदेभारत ट्रेन की सौगात से 45 लाख यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

बता दे कि वंदेभारत ट्रेन को सेमी हाईस्पीड ट्रेन कहा जाता है। यह ट्रेन गोरखपुर से गोंडा होकर लखनऊ से प्रयागराज के बीच चलने से लोगों की उम्मीदें पूरी हो जाएंगी। ट्रेन के संचालन के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने रेलवे बोर्ड के पास प्रस्ताव भेज दिया है। रेलवे प्रशासन ने साल के अंत तक देश के 10 विभिन्न रेल मार्गों पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संचालित किए जाने की योजना तैयार की है। दिल्ली से जयपुर, दिल्ली से कानपुर, दिल्ली से राजस्थान समेत गोरखपुर से गोंडा से होकर वाया लखनऊ से प्रयागराज के बीच ट्रेन चलाया जाना है। पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक गोरखपुर से गोंडा वाया लखनऊ होकर प्रयागराज के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, बहुत जल्द बोर्ड से हरी झंडी मिल जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

अन्य ट्रेनों से काफी विशेष है वंदेभारत
वंदेभारत ट्रेन अन्य ट्रेन से काफी विशेष है। बिना लोकोमोटिव इंजन के होती है। स्पीड 130 से लेकर 180 किलोमीटर प्रति घंटा है। इससे सफर का समय कम होता है। इसमें स्लाइडर डोर होता है। पूरी ट्रेन जीपीएस प्रणाली से युक्त होती है। ट्रेन कहां से पहुंची है और कहां है, इसकी जानकारी रेलवे को ऑनलाइन ही मिलती रहेगी। स्पीड पर नजर कंट्रोल रूम की रहेगी। सीसीटीवी से भी ट्रेन लैस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह में छह दिन चलेगी ट्रेन
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की तरफ से भेजे प्रस्ताव में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। गोरखपुर से दोपहर तीन बजे चलकर शाम 5:20 बजे गोंडा पहुंचेगी। लखनऊ शाम 7:20 बजे पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान करके रात 10:50 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वापसी में प्रयागराज से सुबह 6:20 बजे चलकर सुबह 9:50 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान करने के बाद दोपहर 12:10 बजे गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां से चलकर ट्रेन दोपहर 2:30 बजे गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

जल्द मिलेगी हरी झंडी
यात्रियों को बेहतर सुविधा व सुरक्षा के मद्देनजर देशभर में इस वर्ष के अंत तक 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। पूर्वोत्तर और उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन की तरफ से वंदे भारत ट्रेन के संचालन का प्रस्ताव मिला है। जिसे अति शीघ्र हरी झंडी दे दी जाएगी। विनय कुमार त्रिपाठी, रेलवे बोर्ड चेयरमैन/सीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed