{"_id":"67024f63c64c4444d30ed1ee","slug":"gonda-the-dead-body-of-a-girl-was-stuffed-in-a-sack-after-her-throat-was-cut-a-blood-soaked-body-was-found-o-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: गला काटकर युवती के शव को बोरी में भरा, बीच सड़क पर खून से सनी मिली लाश, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: गला काटकर युवती के शव को बोरी में भरा, बीच सड़क पर खून से सनी मिली लाश, मचा हड़कंप
Sun, 06 Oct 2024 02:20 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, गोंडा
अमर उजाला संवाद, गोंडा
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 06 Oct 2024 02:20 PM IST
सार
Girl murdered in Gonda: यूपी के गोंडा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती की लाश सड़क पर बोरी में भरी मिली। पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
बीच सड़क पर पड़ा मिला शव।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोंडा जिले के कटराबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत सेल्हरी कुशहा गांव के पास सड़क पर युवती की खून से सनी लाश मिली है। गन्ने के खेतों के बगल बीच सड़क पर प्लास्टिक की बोरी में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक किसी धारदार हथियार से युवती का गला काटकर हत्या को अंजाम दिया गया है। खून से लथपथ शव देखकर हर कोई अवाक रह गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुटी है।
विज्ञापन
सेल्हरी के प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार मौर्या ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी कि कुशहा मार्ग पर दो अलग कलर की प्लास्टिक की बोरी के अंदर कुछ रखा है। जब बोरी खोली गई तो उसमें लगभग 20 वर्षीय युवती का शव खून से लथपथ पाया गया। घटना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। जानकारी मिलते ही एसपी विनीत जायसवाल, एएसपी राधेश्याम राय, पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश्वर प्रभात सिंह सहित कटराबाजार थाने की फोर्स पहुंच गई। स्थिति का जायजा लेते हुए एएसपी ने डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम के अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पुलिस कप्तान विनीत जायसवाल ने बताया कि युवती के गले पर कट के निशान व शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। किसी ने कत्ल करने के बाद शव को फेंका है। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के गांवों में पता किया गया युवती की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। फिलहाल इस घटना को अंजाम देकर हत्यारे उसका शव कहीं अलग ले जा रहे थे लेकिन चहल-पहल देकर शव खेत के किनारे फेंक कर चले गए।
विज्ञापन