फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda teams dominated the divisional kabaddi competition

Gonda News: मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में गोंडा की टीमों का रहा दबदबा

Fri, 26 Sep 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 26 Sep 2025 12:09 AM IST
सार

मनकापुर के एपी इंटर कॉलेज में मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में गोंडा की टीमों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। विजेता टीमें अब अयोध्या में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। आयोजन में कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Gonda teams dominated the divisional kabaddi competition
मनकापुर ​स्थित एपी इंटर कॉलेज में कबड्डी खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत: सोशल मीडिया  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मनकापुर। एपी इंटर काॅलेज के खेल मैदान में बृहस्पतिवार को संपन्न मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में गोंडा की टीमों का दबदबा रहा। अंडर-19 बालक सीनियर वर्ग में 46 अंकों के साथ गोंडा की टीम विजेता बनी। बलरामपुर की टीम 21 अंकों के साथ उपविजेता रही। अंडर-17 बालक वर्ग में श्रावस्ती की टीम 35 अंकों के साथ विजेता और गोंडा की टीम 14 अंकों के साथ उपविजेता रही। बालिकाओं के जूनियर वर्ग में भी गोंडा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला क्रीड़ा सचिव राजेश चंद्र पांडेय ने बताया कि विजेता टीमें पांच अक्तूबर को अयोध्या में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरीश पांडेय व समापन शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने किया। इस मौके पर मेजर राजेश द्विवेदी, प्रधानाचार्य समीर सिंह, राजेश चंद्र पांडेय, विनीत सिंह, योगेंद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed