Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,Suspention,lekhapaals

एसडीएम ने एक महिला सहित दो लेखपालों को किया निलंबित

Sat, 19 Nov 2022 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
gonda,Suspention,lekhapaals
मनकापुर (गोंडा)। एसडीएम आकाश सिंह एक साथ दो लेखपालों को निलंबित कर दिया है। एक लेखपाल पर घूस लेकर काम करने, दूसरी महिला लेखपाल पर एक फर्जी महिला के नाम वरासत करने का आरोप है।
विज्ञापन

एसडीएम आकाश सिंह ने बताया कि गड़रही गांव में तैनात महिला लेखपाल संगीता गौड़ व देवी प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है। जिसमें शिकायत कर्ता श्यामलाल, रामपाल सहित तमाम ग्रामीणों का आरोप था कि मृतक छांगुर नि:संतान थे, लेकिन लेखपाल संगीता गौड़ की मिलीभगत से गांव के कुछ जालसाज लोगों ने एक तथाकथित महिला जिसका नाम राममुना दिखाकर उसके नाम भूमि का वरासत दर्ज करवा लिया।
विज्ञापन

इसके बाद 2 फरवरी 2022 को खतौनी में अंकना कराकर 04 फरवरी 2022 को बैनामा करवा दिया। इसका मामला भी राजस्व अदालत पर विचाराधीन था। इसकी शिकायत डीएम से हुई तो डीएम के आदेश पर आरोपों की जांच हुई। जिसमें लेखपाल संगीता गौड़ दोषी पाई गईं। मामले की रिपोर्ट तहसीलदार पैगाम हैदर ने एसडीएम आकाश सिंह को सौंपी। एसडीएम ने आरोपी महिला लेखपाल संगीता गौड़ को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एक मामले में रिश्वत लेकर काम न करने का आरोप लेखपाल देवी प्रसाद पर लगा था। जिसमें सोशल मीडिया पर रिश्वत लेने का वीडियो भी वायरल हुआ था। इसकी शिकायत अधिवक्ता भानु प्रताप मिश्र ने एसडीएम से की थी। इस मामले में भी एसडभ्एम ने आरोपी लेखपाल देवी प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed