फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,Suspention,Intercity,train suspention

गोरखपुर से बलरामपुर आने-जाने वाली ट्रेनें निरस्त

Tue, 11 Oct 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
gonda,Suspention,Intercity,train suspention
गोंडा। रेल ट्रैक पर पानी आने से गोरखपुर से वाया बलरामपुर होकर गोंडा आने-जाने वाली ट्रेनों का संचालन ठप होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार को इन रूट की दो इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त होने से जनपदवासियों को परेशान होना पड़ा। वहीं, गैजहवा से कौवापुर रेलवे स्टेशनों के मध्य में स्थित पुल पर बिछे रेलवे ट्रैक पर बाढ़ का पानी आने को रेलवे प्रशासन ने गंभीरता से लिया और कड़ा रुख अपनाया है। ट्रैक इंचार्ज व बलरामपुर के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पीडब्ल्यूआई) संजय कुमार को लापरवाही पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसकी जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य पैसेंजर ट्रेन प्रबंधक आलोक सिंह ने दी है।
विज्ञापन

जनपद बलरामपुर के अंतर्गत गैजहवा व कौवापुर रेलवे स्टेशन के बीच पुल संख्या 149 पर रेलवे ट्रैक पर पानी आने से पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने बढ़नी से वाया बलरामपुर होते हुए गोंडा तक ट्रेनों का संचालन अगले आदेश तक के लिए निरस्त कर दिया है। जिसमें गोमती नगर वाया बलरामपुर होकर गोरखपुर के बीच चलने वाली इंटरसिटी (15082), गोरखपुर से ऐशबाग के बीच चलने वाली इंटरसिटी (15069) व ऐशबाग से गोरखपुर चलने वाली ट्रेन (15070) निरस्त है। सात ट्रेनों को मार्ग को शार्ट टर्मिनल किया गया है। जरवा से गोमती नगर एक्सप्रेस ट्रेन (15081), जरवा से गोंडा के बीच चलने वाली ट्रेन (05375) व गोरखपुर-गोंडा के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन (05445) बढ़नी रेलवे स्टेशन तक ही चलाई जाएगी।
विज्ञापन

सात ट्रेनों के रूट में परिवर्तन
सात ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। जिसमें ऐशबाग से चलकर गोरखपुर जाने वाली ट्रेन (15070), कटिहार से दिल्ली के बीच चलने एक्सप्रेस ट्रेन (15705), गोरखपुर से मैलानी ट्रेन (15089), मैलानी से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन (15010), गोरखपुर से बांद्रा एक्सप्रेस (25922), आनंद विहार से गोरखपुर जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12572) तथा गोरखपुर से पनवेल जाने वाली एक्सप्रेस (15065) बलरामपुर के बजाए वाया बस्ती से गोरखपुर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed