फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,Suspention,dharna

Gonda News: साथी के निलंबन से भड़के अवर अभियंता, प्रदर्शन

Fri, 25 Nov 2022 06:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
gonda,Suspention,dharna
गोंडा में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते जूनियर इंजीनियर्स। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। साथी अभियंता पर निलंबन की कार्रवाई किए जाने से गुरुवार को पावर कार्पोरेशन के अवर अभियंताओं का गुस्सा फूट पड़ा। अवर अभियंताओं ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर धरना दिया गया।
विज्ञापन

राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के बैनर तले अवर अभियंताओं ने धरना दिया। अभियंताओं ने आला अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर निलंबित अवर अभियंता को बहाल करने की मांग की। संगठन के क्षेत्रीय सचिव रामाजी ने कहा कि विद्युत उपकेंद्र आवास विकास के अवर अभियंता अजीत सिंह को बिना किसी गलती के निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सचिव ने सवाल उठाए कि यदि जेई की ओर से कनेक्शन काटे जाने पर उपभोक्ता ने फिर से जोड़ लिया तो उसकी सजा अवर अभियंता को कैसी मिल सकती है। आरोप लगाया कि अधीक्षण अभियंता व मुख्य अभियंता की ओर से जूनियर अभियंताओं का शोषण किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि जब तक अवर अभियंता अजीत सिंह का निलंबन वापस नहीं लिया जाता। संगठन की ओर से अनवरत धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अजय कुमार यादव, केडी वर्मा, संतोष पाल, रामसूरत वर्मा, एसके मौर्य, रितेश कुमार वर्मा, धनंजीव कुमार, राजेंद्र चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed