फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda suffered a loss of 50 crores due to Nepal movement

Gonda News: नेपाल आंदोलन से गोंडा को 50 करोड़ की चपत

Fri, 12 Sep 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 12 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Gonda suffered a loss of 50 crores due to Nepal movement
गोंडा के इंडियन ऑयल डिपो के बाहर खड़ा नेपाल आयल निगम का टैंकर। - संवाद
गोंडा। नेपाल की हिंसा गोंडा की अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित कर रही है। सीमा पर डीजल व पेट्रोल से भरे 67 टैंकर फंसे हैं। इस कारण गोंडा डिपो से पेट्रोलियम पदार्थों का निर्यात करीब ठप हो गया है। इसके अतिरिक्त नेपाल को भेजे गए गेहूं, चावल व मक्का भरे 50 ट्रक रास्ते में फंसे हैं। इससे अब तक करीब 50 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

मंडल मुख्यालय पर इंडियन ऑयल का डिपो है। यहां से प्रतिदिन नेपाल ऑयल निगम के टैंकर के माध्यम से नेपाल को डीजल व पेट्रोल भेजा जाता है। मंगलवार से नेपाल को होने वाली आपूर्ति ठप है। अधिकारियों के अनुसार यहां से डीजल व पेट्रोल लेकर नेपाल के लिए निकले करीब 67 टैंकर रास्ते में ही फंसे हुए हैं। इसका असर यहां की निर्यात व्यवस्था पर पड़ रहा है। इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड के डीजीएम कारपोरेट कम्युनिकेशन मनोज कुमार का कहना है कि प्रकरण जानकारी में है। स्थिति सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

क्या बताएं, हम तो पांच दिन से यहीं फंसे हैं
इंडियन ऑयल डिपो पर टैंकर के साथ खड़े नेपाल के कैलाली निवासी भागीराम ने बताया कि रविवार से यहीं पर हैं। तीन दिन तक सारे संपर्क कटे हुए थे। घरवालों से बात नहीं हो पा रही थी। अब जाकर स्थिति कुछ सामान्य हुई है। परिजनों से बात हुई है। माहौल धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सता रही कारोबार की चिंता
गल्ला मंडी में बृहस्पतिवार को गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष विकास जैन व्यापारियों के साथ नेपाल मामले पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि नेपाल में हिंसा से पहले यहां से सामान लेकर गए वाहन रास्ते में फंसे हुए हैं। ट्रक ड्राइवर फोन करके पैसे मांग रहे हैं। यहां से पैसा भेजा जा रहा है। सीमा सील होने से नया कोई ऑर्डर तक नहीं मिल पा रहा है। अब तक करीब 50 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। सचिन गर्ग, मनीष खेतान भी नेपाल के हालात से चिंतित दिखे।

नेपाल में बिगड़े हालात से रोडवेज की कमाई घटी

नेपाल की हिंसा का असर रोडवेज की कमाई पर भी पड़ा है। देवीपाटन के चारों जिलों के लोगों का नेपाल आना-जाना होता है। नेपाल से भी औसतन प्रतिदिन डेढ़ से दो हजार लोग ट्रेन, टैक्सी व रोडवेज बसों से यहां आते हैं। देवीपाटन के चारों डिपो की बसों से प्रतिदिन 39, 000 हजार लोग यात्रा करते थे। तीन दिन पहले आठ सितंबर से बहराइच के रुपईडीहा व बलरामपुर के बढ़नी बॉर्डर पर सख्ती बढ़ने से नेपाल से लोग नहीं आ रहे हैं। इससे रोडवेज को प्रतिदिन 12 हजार रुपये का राजस्व प्रभावित हो रहा है। पिछले चार दिनों में 48 हजार रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अरविंद कुमार ने बताया कि नेपाल में हिंसा के कारण यात्री कम हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed