{"_id":"6a99836249a89148d50e6861","slug":"gonda-student-molested-while-attending-coaching-class-teacher-taken-into-custody-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: कोचिंग पढ़ने गई छात्रा से छेड़छाड़, शिक्षक हिरासत में लिया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: कोचिंग पढ़ने गई छात्रा से छेड़छाड़, शिक्षक हिरासत में लिया गया
Thu, 03 Sep 2026 07:55 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 03 Sep 2026 07:55 PM IST
सार
छात्रा कोचिंग पढ़ने गई थी। वहां शिक्षक ने छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए छेड़छाड़ की। छात्रा ने घर पहुंचकर मां को आपबीती बताई। मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
- फोटो : Crime Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंडा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के एक बाजार में कोचिंग पढ़ने गई 16 वर्षीय छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा की मां ने शिक्षक के खिलाफ अभद्रता व पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक संजीव शुक्ल को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
कटरा बाजार क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी दो सितंबर की सुबह सात बजे देहात कोतवाली क्षेत्र के एक बाजार में कोचिंग पढ़ने गई थी। वहां शिक्षक संजीव शुक्ल निवासी पिपरा पदुम ने छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए छेड़छाड़ की। छात्रा ने घर पहुंचकर मां को आपबीती बताई।
विज्ञापन
महिला के मुताबिक, वह अपने पति और बेटी के साथ कोचिंग सेंटर पहुंचीं। परिजनों ने छात्रा के साथ किए गए व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई तो आरोपी संजीव ने धमकी दी। देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन