फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,sport

Gonda News: दौड़ में झंझरी की खुशी व शिवा ने मारी बाजी

Sun, 04 Dec 2022 04:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
gonda,sport
गोंडा के पीएसी मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में दौड़ते दिव्यांग छात्र। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। पीएसी मैदान में शनिवार को विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर आयोजित स्पोर्ट्स एंड कल्चरल मीट हुई। प्रतियोगिता में अस्थि व श्रवण बाधित बच्चों के बीच 100 मीटर और 50 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन

बालिका संवर्ग के 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में झंझरी की खुशी ने पहला स्थान हासिल किया। मनकापुर की अंजनी को दूसरा व मुजेहना की पूजा कुमारी को तीसरा स्थान मिला। श्रवण बाधित 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में नवाबगंज की ऋतु पहले स्थान पर रहीं। मनकापुर की ज्योति को दूसरा नवाबगंज की अनामिका को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

50 मीटर की दौड़ की प्रतियोगिता में मनकापुर की अंजलि ने बाजी मारी। झंझरी की अक्टूबा दूसरे व सोनम तीसरे नंबर पर रहीं। श्रवण बाधित 50 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में कर्नलगंज की रोजी शिफा पहले, नवाबगंज की रीतू दूसरे नंबर पर रहीं। बालिकाओं के कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में परसपुर की शाहिमा ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग के गुब्बारा युद्ध में कर्नलगंज की रोजी शिफा पहले स्थान पर रहीं। फ्लाइंग डिस्क में झंझरी की खुशी ने बाजी मारी। बालक वर्ग के 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में झंझरी के शिवा को पहला स्थान मिला। 50 मीटर की दौड़ में झंझरी के गुलशन पहले स्थान पर रहे। 100 मीटर व 50 मीटर दौड़ में तरबगंज के प्रेमनाथ को पहला स्थान मिला। विजेता खिलाड़ियों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह व जिला समन्वयक राजेश सिंह शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के उपनिदेशक भूपेंद्र सिंह व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व ध्वज फहराकर किया। दिव्यांग बच्चों की प्रस्तुतियां देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक राजेश सिंह ने बताया कि बच्चों के बीच गुब्बारा युद्ध, सुलेख प्रतियोगिता, केला दौड़, अंताक्षरी, नृत्य व गायन जैसी प्रतियोगिताएं कराई गईं।

विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेश सिंह, मंडलीय अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडे, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष किरन सिंह, एसआरजी विनीता कुशवाहा, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनय तिवारी, बलवंत सिंह, वीरेंद्र कुमार तिवारी, यूटा जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह, अखिलेश शुक्ला, अफजाल अहमद, शरद सिंह, यशवंत पांडेय, अफसर हसन मौजूद रहे। संचालन रघुनाथ पांडेय व इरफान मोइन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed