{"_id":"63791f682956150fd3124993","slug":"gonda-shop-rasan-gonda-news-lko657968652","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 राशन की दुकानें बनेंगी मॉडल शॉप, मिलेगी जनसेवा केंद्र जैसी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 राशन की दुकानें बनेंगी मॉडल शॉप, मिलेगी जनसेवा केंद्र जैसी सुविधा
विज्ञापन
गोंडा। राशन की दुकान पर ही सभी सुविधाएं लोगों को मुहैया हो, इसके लिए विभाग ने तैयारी की है। राशन की दुकानों पर लोगों को अब खाद्यान्न के साथ जनसेवा केंद्र की भी सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके लिए जिले की 75 दुकानों को मॉडल शॉप के रूप में विकसित किया जाएगा।
कोटे की दुकानें जन सेवा केंद्र बनने से हर दुकान पर एक व्यक्ति को रोजगार भी मिलेगा। यहां पर रसोई गैस सिलिंडर भी उपलब्ध होगा। इसके अलावा इन दुकानों से जल्द ही ई-स्टांप भी मिलना शुरू हो जाएगा। जिले के झंझरी, पंडरी कृपाल, कटरा बाजार, मनकापुर, बभनजोत, छपिया, वजीरगंज, नवाबगंज, बेलसर, परसपुर, करनैलगंज, हलधरमऊ, रुपईडीह, इटियाथोक, मुजेहना, तरबगंज ब्लाक में से 75 दुकानों का चयन किया जाना है।
सरकार इन दुकानों को मॉडल शॉप बनाने जा रही है। शासन के निर्देश पर आपूर्ति विभाग ने कार्ययोजना बनानी शुरू कर दी है। राशन की दुकानों पर ई-स्टांप के अलावा यात्रा टिकट, आधार, पेंशन, आय, जाति, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, किसान सम्मान निधि समेत तमाम सुविधाएं ऑनलाइन शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
ई स्टांप बेच सकेंगे दुकानदार
अभी तक कोटे की दुकान से मात्र गेहूं, चावल, नमक, तेल और चना मिल रहा है। जन सेवा केंद्र बनने से दुकानों पर राशन के साथ जरूरत से संबंधित सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। गांव में ग्राम सचिवालय की तरह कोटेदार भी एक ही छत के नीचे सरकार की सारी योजनाओं के लिए काम करेंगे।
इसी तर्ज पर अब कोटेदार अपने यहां सरकार की सारी योजनाओं के लिए जहां आवेदन करा सकेंगे, वहीं ई-स्टांप भी बेच सकेंगे। राशन की दुकानों के माध्यम से एलपीजी सिलिंडर बेचने की व्यवस्था कराई जा रही है। इस तरह की दुकानों का चयन किया जा रहा है जहां वाहन आसानी से पहुंच सकें।
ब्लॉक-16
राशन की दुकानें-1346
नगर क्षेत्र-64
ग्रामीण क्षेत्र-1282
कार्डधारक-606137
पात्र गृहस्थी-541115
अंत्योदय-65026
ब्लॉक वार सूची मांगी गई
जिले में कोटे की 75 दुकानें मॉडल शॉप बनाई जानी हैं। इसको लेकर कार्रवाई तेज कर दी गई है। सभी पूर्ति निरीक्षकों से ब्लॉक वार ऐसी दुकानों की सूची मांगी गई है। जिसे मॉडल के रूप में विकसित किया जा सके। इन दुकानों पर जनसेवा केंद्र की तर्ज पर सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
- कृष्ण गोपाल पांडेय, डीएसओ