{"_id":"5d94d4c68ebc3e93a3343a7f","slug":"gonda-s-youth-took-auto-loan-by-creating-fake-documents-gonda-news-lko484810224","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा के युवक ने फर्जी कागजात बनाकर लिया ऑटो लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा के युवक ने फर्जी कागजात बनाकर लिया ऑटो लोन
विज्ञापन
नोएडा। गोंडा के एक युवक का तीन साल पहले लखनऊ में आधार व एटीएम कार्ड खो गया था। इसके बाद ठगों ने इनके आधार पर फर्जी कागजात तैयार कराकर नोएडा के सेक्टर-62 स्थित एचडीएफसी बैंक से ऑटो लोन ले लिया। जब युवक के गोंडा स्थित घर पर बैंक का नोटिस पहुंचा तो इसकी शिकायत नोएडा पुलिस से की। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस के मुताबिक, गोंडा के वजीरगंज निवासी प्रयाग दत्त का अगस्त 2016 में लखनऊ में पर्स खो गया था। पर्स में आधार कार्ड, एटीएम कार्ड व अन्य दस्तावेज थे। इसके बाद उन्होंने लखनऊ कैंट में इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पिछले महीने गोंडा स्थित उनके घर पर एचडीएफसी बैंक का नोटिस मिला तो पता चला कि उनके पास ऑटो लोन लिया गया गया है।
प्रयाग ने जब पता किया तो जानकारी मिली कि नोएडा के सेक्टर-62 स्थित एचडीएफसी बैंक से उनके नाम पर ऑटो लोन कराया गया है। आरोपी फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक की मिलीभगत से इस फर्जीवाड़ा को अंजाम दिया है। इसके बाद पीड़ित प्रयाग दत्त ने नोएडा पुलिस से शिकायत की। कोतवाली सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक शावेज खान ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।