{"_id":"617c2b65b3964e38ba3be31a","slug":"gonda-s-teacher-dies-in-road-accident-in-jaipur-gonda-news-lko6023299117","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर में हुए सड़क हादसे में गोंडा के शिक्षिका की मौत,भाई- भाभी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर में हुए सड़क हादसे में गोंडा के शिक्षिका की मौत,भाई- भाभी घायल
विज्ञापन
गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र के इमलिहवा गांव की रहने वाली एक शिक्षिका की जयपुर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई है। सड़क हादसे में शिक्षिका के भाई व भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शिक्षिका के मौत की सूचना मिलते परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजन जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
धानेपुर थाना क्षेत्र के इमलिहवा गांव की रहने वाली रागिनी शुक्ला (25) धानेपुर स्थित स्व. चंद्रशेखर शुक्ल बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षिका थी। रागिनी अपने भाई अश्विनी शुक्ल व भाभी पुनीता के साथ बालाजी व खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए गई थी। खाटू श्याम के दर्शन कर घर वापसी के लिए रागिनी 27 अक्तूबर को अपने भाई व भाभी के साथ जैसलमेर से बस पर सवार हुई थी। बृहस्पतिवार को जयपुर के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में रागिनी की मौत हो गई, जबकि उसका भाई अश्विनी व भाभी पुनीता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार की सुबह हादसे की सूचना परिवार वालों को मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
आनन-फानन में लोग जयपुर रवाना हो गए हैं। शिक्षिका रागिनी की मौत की सूचना मिलने पर शुक्रवार को बालिका इंटर कालेज में दिवगंत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। फिर स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया गया है।