{"_id":"61c60a01f097bb03fb0515b2","slug":"gonda-s-doctor-became-mrs-india-celebration-in-the-district-gonda-news-lko610495234","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा की डॉक्टर बनीं मिसेज इंडिया, जिले में जश्न का माहौल ं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा की डॉक्टर बनीं मिसेज इंडिया, जिले में जश्न का माहौल ं
विज्ञापन
डॉ. अनीता मिश्रा को संस्था ने मिसेज इंडिया का ताज देकर किया सम्मानित।
- फोटो : GONDA
गोंडा। जिले की डॉ अनीता मिश्रा ने राजस्थान के उदयपुर में आयोजित मिसेज इंडिया-2021 का खिताब जीतकर गोंडा का नाम रोशन किया। ऑल इंडिया लेवल पर आयोजित प्रतियोगिता में अनीता मिश्रा सहित उत्तर प्रदेश की दो प्रतियोगियों ने प्रतिभाग किया था।
पूरे देश से 24 प्रतियोगियों ने मिसेज इंडिया के फाइनल प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें अनीता को विजेता घोषित किया गया। अनीता के मिसेज इंडिया बनने पर जिले में खुशी का माहौल है।
जिले के गोंडा मेडिकल सेंटर की संचालिका डॉॅ. अनीता मिश्रा को वर्ष 2021 का मिसेज इंडिया चुना गया। डॉ. अनीता मिश्रा मरीजों का इलाज करने के साथ डांस का विशेष शौक रखती हैं। कोरोना संक्रमण काल में पीपीई किट पहनकर डांस के जरिए कोरोना मरीजों का उत्साह बढ़ाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हुआ था।
विज्ञापन
डॉ. अनीता ने बताया कि मिसेज इंडिया प्रतियोगिता वही संस्था कराती है जो मिस इंडिया व मिस यूनिवर्स के लिए प्रतियोगियों को भेजती है। मिसेज इंडिया के लिए पहले प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता हुई थी, जिसमें उत्तर प्रदेश से अनीता समेत दो लोगों का चयन हुआ था। फिर गुरुवार को मिसेज इंडिया का फाइनल राउंड था, जिसमें पूरे देश की 24 महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
निर्णायक मंडल ने डॉ. अनीता मिश्रा को विजेता घोषित कर प्रमाण पत्र व मिसेज इंडिया के ताज से सम्मानित किया। अनीता मिश्रा के मिसेज इंडिया बनने के बाद बधाई देने वालों का तांता लग गया। उनके पति डॉ. पुण्योदय मिश्र ने कहा कि अनीता डॉक्टर होने के साथ एक बहुमुखी प्रतिभा संपन्न महिला हैं। उन्हें डांस व गाने का विशेष शौक है। अविनाश सिंह, सुधा यादव, अखिलेश शुक्ल, शिवम तिवारी, अनिल सिंह, चांदनी यादव आदि ने खुशी जताई।
मिसेज इंडिया-2021 विजेता डॉ. अनीता मिश्र ने बताया कि मिसेज इंडिया प्रतियोगिता कराने वाली संस्था प्रतिभाग करने वाली शादीशुदा महिलाओं की सुंदरता, उनकी प्रतिभा डांस, गीत आदि तथा उनके सामाजिक कार्यों का आकलन अपनी टीम से करवाती है। उसके बाद प्रदेश स्तर का ऑडीशन होता है, जिसमें चयनित महिलाओं को फाइनल में प्रस्तुति देनी पड़ती है।