{"_id":"62b9f0f07c6ac554d867168e","slug":"gonda-s-daughter-got-a-spectacular-victory-on-the-international-stage-gonda-news-lko637116136","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा की बेटी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा की बेटी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली शानदार जीत
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। पड़ोसी देश नेपाल के काठमांडू में आयोजित इंडो नेपाल स्पोर्ट्स फेस्टिवल में गोंडा की छात्रा अनीषा भारती ने डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करके जिले का नाम रोशन किया है।
बाल विकास विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत लालमन ने बताया कि नेपाल के काठमांडू में इंडो नेपाल स्पोर्ट्स फेस्टिवल आयोजित हुआ है। इसमें भारत के विभिन्न राज्यों से 25 बच्चों ने हिस्सा लिया। लालमन ने बताया कि इनमें यूपी से सिर्फ उनकी बेटी अनीषा भारती ने हिस्सा लिया। वह अपनी टीचर सुप्रिया यादव के साथ गई थी। अनीषा ने डांस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करके प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उसे प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
लालमन ने बताया कि बेटी की सफलता से पूरा परिवार खुश है। बताया कि इससे पहले मई में अयोध्या महोत्सव में आयोजित डांस प्रतियोगिता में भी अनीषा प्रथम स्थान पर रह चुकी है। अनीषा बहराइच, लखनऊ, गोरखपुर में आयोजित डांस प्रतियोगिता में भी विजयी रही है। अनीषा ने जनपद के एम्स इंटर कॉलेज से इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा भी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है।