{"_id":"631396e28b865f68b841d139","slug":"gonda-result-civil-bar-association-election-gonda-news-lko646643239","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपेंद्र अध्यक्ष व संतोष बने महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपेंद्र अध्यक्ष व संतोष बने महामंत्री
विज्ञापन
फोटो-24-गोंडा में संतोष कुमार पांडेय। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का परिणाम शनिवार की देर शाम घोषित हुआ। जिसमें उपेंद्र कुमार मिश्र को अध्यक्ष और महामंत्री पद पर संतोष कुमार पांडेय को जीत मिली। वहीं, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद पर राधेश्याम पांडेय, उपाध्यक्ष के दो पदों पर क्रमश: पवन कुमार पाठक तथा दिनेश चंद्र तिवारी ने बाजी मारी।
शनिवार को सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम देरशाम घोषित किए गए। परिणामों की जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी व एल्डर कमेटी के अध्यक्ष रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव में 457 मतदाताओं में 437 ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए उपेंद्र कुमार मिश्र (176) अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संगमलाल द्विवेदी (128) को 48 वोटों से हराकर विजयी हुए। जबकि, तीसरे उम्मीदवार उमेश चंद्र श्रीवास्तव को 127 मतों से संतोष करना पड़ा। वहीं, महामंत्री पद के चार उम्मीदवारों में कड़े मुकाबले के बीच संतोष कुमार पांडेय (175) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दिनेश नारायन पांडेय (146) को 29 वोटों से मात दी। वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह खुराना (197) को हराकर राधेश्याम पांडेय (212) ने 15 वोट से जीत दर्ज की।
उपाध्यक्ष के दो पदों पर क्रमश: पवन कुमार पाठक (155) व दिनेश चंद्र तिवारी (293) विजयी रहे। इसी पद पर अशोक कुमार गुप्ता (150) वोट पाकर हार का सामना करना पड़ा। विभिन्न पदों पर विजयी उम्मीदवारों को एल्डर कमेटी के अध्यक्ष रवींद्र कुमार श्रीवास्तव, महताब नारायन सिंह, रामकरन मिश्र, राजेश मिश्र, अनुज प्रकाश, गंगाप्रसाद मिश्र, राम प्रताप गोस्वामी आदि ने बधाई दी।

फोटो-23-गोंडा में उपेंद्र कुमार मिश्र। -संवाद- फोटो : GONDA
विज्ञापन