फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,Rasan,pradarshan

कोटे की दुकान आंवटन के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Thu, 22 Sep 2022 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
gonda,Rasan,pradarshan
गोंडा के छपिया विकासखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते ग्रामीण। -संवाद - फोटो : GONDA
मसकनवा (गोंडा)। छपिया विकासखंड के ग्राम पंचायत भरथीपुर में उचित दर विक्रेता चयन मामले में धांधली का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार को छपिया विकासखंड कार्यायल पर भाकियू के जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा के अगुवाई में दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी किया। धरना दे रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिनागांव वालों को सूचना दिए ब्लॉक के अधिकारियों ने गुपचुप तरीके से दुकान का आवंटन कर दिया। जो कि नियम विरुद्ध है। बीडीओ राम प्रवेश ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझा बुझाकर धरना समाप्त कराया। बीडीओ ने आश्वासन दिया कि चयन प्रक्रिया की जांच कराई जाएगी। पंचायत सचिव अरविंद यादव ने बताया कि कोटे के चयन प्रक्रिया की सूचना ग्रामीणों को दी गई थी।
विज्ञापन

एजेंडा जारी कर प्राथमिक विद्यालय व पंचायत भवन में सूचना चस्पा की गई थी। चयन प्रक्रिया में एडीओ आईएसबी सूर्यबक्श सिंह, एडीओ रोशन लाल उपस्थित रहे। इस दौरान राजकुमार, किशन, चंद्रकुमार, गुड़िया, राधा देवी, पूजा, विनय कुमार, संगीता, अनीता, परशुराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed