फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda ranks 72nd in healthcare service rankings

Gonda News: स्वास्थ्य सेवाओं की रैंकिंग में गोंडा 72वें स्थान पर

Fri, 25 Sep 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 25 Sep 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Gonda ranks 72nd in healthcare service rankings
गोंडा। स्वास्थ्य सेवाओं की जुलाई की रैंकिंग में गोंडा 75 जिलों में 72वें स्थान पर रहा। जिले का कंपोजिट स्कोर 0.45 है। पिछले माह के मुकाबले स्कोर में 24.44 प्रतिशत सुधार हुआ है, लेकिन जिले की कुल रैंकिंग में अभी खास बदलाव नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में संस्थागत प्रसव और परिवार नियोजन को जिले की कमजोर कड़ी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

ब्लॉकवार प्रदर्शन में छपिया 0.74 स्कोर के साथ पहले, नवाबगंज 0.73 के साथ दूसरे और हलधरमऊ 0.73 के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इसके विपरीत गोंडा शहर का स्कोर 0.57, करनैलगंज का 0.63 और परसपुर का 0.68 रहा। ये जिले के सबसे कम स्कोर वाले ब्लॉक हैं।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार अनुमानित प्रसव के सापेक्ष संस्थागत प्रसव में गोंडा 75 जिलों में 68वें स्थान पर है। जिले में सिर्फ 52.68 प्रतिशत प्रसव संस्थागत हुए। परिवार नियोजन में स्थायी विधि अपनाने की दर प्रति एक हजार योग्य दंपती पर महज 0.05 रही और जिले की रैंक 71वीं रही। सिजेरियन प्रसव के मामले में गोंडा 47वें स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में गोंडा के कुछ संकेतक बेहतर भी हैं। अनुमानित गर्भवतियों के सापेक्ष एचआईवी जांच तथा चार या अधिक प्रसव पूर्व जांच के साथ ही हीमोग्लोबिन जांच में जिले को प्रदेश के 75 जिलों में पहली रैंक मिली है। पूर्ण टीकाकरण की उपलब्धि 95.80 प्रतिशत रही। ब्लॉकवार रैंकिंग में छपिया, नवाबगंज और हलधरमऊ लगातार बेहतर प्रदर्शन करने वाले ब्लॉक रहे। रिपोर्ट में पंडरीकृपाल की रैंक में पिछले महीने के मुकाबले सबसे अधिक सुधार दर्ज किया गया। सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल ने बताया कि रैंकिंग के आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की जा रही है। जहां-जहां कमियां हैं, वहां काम करके सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed