फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda railway station will be expanded, facilities will be available

बादशाह नगर की तर्ज पर विकसित होगा गोंडा रेलवे स्टेशन

Sun, 09 Jan 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Gonda railway station will be expanded, facilities will be available
गोंडा रेलवे स्टेशन का निर्माणाधीन प्लेटफार्म। - फोटो : GONDA
गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन बादशाह नगर रेलवे स्टेशन की तर्ज पर डेढ़ करोड़ की लागत से गोंडा रेलवे स्टेशन का विस्तार करेगा। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने मार्च 2022 तक इसे पूरा करने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन

रानी बाजार स्थित पुराने माल गोदाम का स्वरूप बदलकर यहां दो नए प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। यहां से ट्रेनों का भी संचालन किया जाएगा। रानी बाजार के लोगों के साथ आम यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। लखनऊ या गोरखपुर से आने-जाने वाली ट्रेनों के आवागमन में बाधाएं दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के अंतर्गत गोंडा रेलवे स्टेशन को उप मंडलीय रेलवे का दर्जा प्राप्त है। वर्तमान में गोंडा रेलवे स्टेशन पर छह प्लेटफार्म है। प्लेटफार्म नंबर 4 व 5 पर गोंडा रेलवे यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग न होने से दोनों प्लेटफार्म से ट्रेनों का आवागमन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यार्ड में इंटरलॉकिंग का काम तेजी से कराया जा रहा है। उम्मीद है कि फरवरी माह तक कार्य को पूरा हो जाएगा। इन प्लेटफार्मों पर ट्रेनों का आवागमन सुचारू से शुरू हो जाएगा। रेलवे विभाग ने बादशाह नगर रेलवे स्टेशन की तर्ज पर गोंडा रेलवे स्टेशन स्टेशन का विस्तार करते हुए रानी बाजार स्थित पुराने माल गोदाम का स्वरूप बदलकर यहां डेढ़ करोड़ की लागत से दो नए प्लेटफार्म-7 व 8 बनाकर एक नया स्टेशन बना रहा है।
रेलवे विभाग के निर्माण इकाई के अधिकारियों के मुताबिक मार्च के अंत तक नया स्टेशन बन जाने की उम्मीद है। अधिकारियों के मुताबिक नए स्टेशन के बन जाने पर यहां से मेमो, डेमू व पैसेंजर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
मुख्यालय के मुख्य स्टेशन पर यात्रियों का भार कम होने के साथ ट्रेनों का संचालन सुरक्षित व नियमित रूप से हो सकेगा। प्लेटफार्म बनने से जनपद वासियों को रेल से यात्रा करने में आसानी और अच्छी सहूलियत मिलेगी, जबकि दूसरी तरफ बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल जाएगा। रानी बाजार क्षेत्र का बड़े पैमाने पर विकास होगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे गोंडा रेलवे यार्ड का तेजी से विकास करने में जुटा है। बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ ही सुरक्षा का लाभ देने के लिए बहुत जल्द इस माल गोदाम को एक नए स्टेशन में परिवर्तित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed