Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,Program,Sindhi society

समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतर कर रहा सिंधी समाज: शंकर लालवानी

Sun, 21 Aug 2022 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
gonda,Program,Sindhi society
फोटो-2-गोंडा के एक निजी होटल में झूलेलाल चालीहा महोत्सव का शुभारंभ करते सांसद। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। प्रभु झूलेलाल के चालीहा महोत्सव के अवसर पर इंदौर के सांसद शंकर लाल लालवानी ने कहा कि हमें सिंध की सभ्यता को बचाए रखना है। सिंधी समाज के लोग समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे हैं। हमें निरंतर लोगों की सेवा करना है।
विज्ञापन

ये बातें शनिवार रात शहर के एक होटल में आयोजित प्रभु झूलेलाल के चालीहा महोत्सव में मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश प्रांत के इंदौर से सांसद शंकर लाल लालवानी ने कही। उन्होंने श्री झूलेलाल सिंधी धर्मार्थ समिति के सदस्यों की सराहना की। कहा कि देश के कोने-कोने में सिंधी समाज के लोग आज भी अपनी परंपराओं को संजो रखे ह्रैं। उन्होंने गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया की तारीफ की। सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की सेवा से बढ़कर कुछ नहीं है। मुंबई से आए कलाकारों ने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम के साथ ही अन्य गीत व नृत्य प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

दोनों सांसदों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, पूर्व विधायक तुलसीदास रायचंदानी, सिंधी समाज के मुखिया जयराम दास लधवानी, राजकुमार ठक्कुर, मथुरा दास ने प्रभु झूलेलाल की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मेला कमेटी के अध्यक्ष कैलाश रायतानी ने अतिथियों को सम्मानित किया। कैलाश लधवानी, उपाध्यक्ष मुकेश धनकानी, जगदीश रायतानी, दिनेश ठक्कुर, प्रेम मध्यान, उमेश ठक्कुर, विजय वाधवानी, किशन राजपाल, मोहन कृपलानी, राजेश रायचंदानी ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका संचालन केशव ठक्कुर ने किया। इस मौके पर हरजीत सिंह छाबड़ा, इकबाल सिंह खुराना, भूपेंद्र आर्य, पंकज अग्रवाल, पूरन खत्री, जय प्रकाश खत्री, प्रकाश आहूजा, मनीष आडवानी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed