फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,player,gold medal,taikwando

Gonda News: ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

Tue, 27 Dec 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
gonda,player,gold medal,taikwando
गोंडा के नेहरू स्टेडियम में ताइक्वांडो खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करतीं क्षेत्रीय क्रीड़ाधिक - फोटो : GONDA
गोंडा। शहर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दो दिवसीय सब जूनियर, जूनियर बालक-बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में जिले के 18 विद्यालयों के कुल 175 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन मंगलवार को उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनीता कनौजिया व ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. ओएन पांडेय, उपाध्यक्ष डॉ. एहतिशाम, उप क्रीड़ाधिकारी अशोक सोनकर व सचिव प्रत्यूष राज ने प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर किया। सब जूनियर बालक वर्ग में अंडर 21 किलो भार वर्ग में ओजस दुबे को स्वर्ण, उज्जवल गुप्ता को रजत, अभय आनंद आर्य को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

सब जूनियर अंडर 25 किलो भार वर्ग में निखिल वर्मा को स्वर्ण, शिवांश गुप्ता को रजत, नवल सिंह व पुष्कर को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। सब जूनियर 29 किलो भार वर्ग में अंकुर आर्य को स्वर्ण, श्लोक मिश्रा को रजत, आदित्य सिंह, यथार्थ सिंह को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। अंडर 38 किलो भार वर्ग में अखंड सिंह को स्वर्ण, आनंदी तिवारी को रजत, अंकुर गौड, विनायक श्रीवास्तव को कांस्य पदक मिला। अंडर 44 किलो में अयांशवर्धन सिंह को स्वर्ण, रुद्र प्रताप सिंह को रजत पदक मिला। ओवर 50 किलो भार वर्ग में मोहम्मद मोइन को स्वर्ण, विपिन ओली को रजत, प्रमोदित राजपाल को कांस्य व श्रेयांशवर्धन को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग में अंडर 48 किलो भार वर्ग में उमंग राजभर को स्वर्ण, आलोक मिश्रा को रजत व सचिन को कांस्य पदक मिला। कैडेट बालिका वर्ग में अंडर 44 किलो भार वर्ग में अर्चिता वर्मा को स्वर्ण, श्रेया सिंह को रजत पदक मिला। जूनियर बालिका वर्ग अंडर 52 किलो भार वर्ग में नेहा गुप्ता को स्वर्ण, नैना उपाध्याय को रजत पदक मिला।

निर्णायक मंडल की भूमिका में देवेंद्र शर्मा, अरुण चंद्र नागर, संदीप चौहान, पीयूष पटेल, नितिन वाल्मीकि, आकाश, क्षितिज व पीयूष राजभर रहे। सचिव प्रत्यूष राज ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण बुधवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed