फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,plantetion

करनैलगंज की नर्सरी से मंडल में छाएगी हरियाली

Sun, 03 Jul 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
gonda,plantetion
फोटो-8-गोंडा में करनैलगंज के बसेहिया स्थित वन विभाग की नर्सरी। -संवाद - फोटो : GONDA
करनैलगंज (गोंडा)। दो दर्जन अलग-अलग प्रजातियों के नौ लाख पौधों से देवीपाटन मंडल में हरियाली आएगी। करनैलगंज की दो अलग-अलग नर्सरी में नौ लाख पौधे तैयार किए जा चुके हैं। जिन्हें पौधरोपण का इंतजार है। करनैलगंज के दो गांव बसेहिया व खजुरिया में वन विभाग की नर्सरी संचालित हो रही है। दोनों नर्सरियों में अलग-अलग करीब 24 प्रजातियों के पौधे तैयार किये गए हैं।
विज्ञापन

जिसमें सागौन, शीशम, नीम, आम, अमरूद, सहजन, जामुन, अर्जुन, महुआ, कटहल, जंगल जलेबी, यूकेलिप्टस, नींबू, कंजी, सीरस, बकाइन, आंवला, गोल्डमोहर, चितवन, बहेड़ा व अन्य प्रजाति के पौधे 9 लाख पौधे तैयार हैं। इंतजार है तो शासन की ओर से हरी झंडी मिलने का। इन पौधों को देवीपाटन मंडल के चारों जिलों गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती व बलरामपुर में लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन

मंडल को हराभरा रखने के लिए ग्राम पंचायत, ब्लॉक व नगर पालिका, तहसील एवं जिले स्तर पर पौधरोपण कराने की योजना तैयार की गई है। इसकी शुरुआत करनैलगंज से होगी। मंगलवार को करनैलगंज नगर में स्थित ठाकुर श्रीराम जानकी मंदिर बालकराम पुरवा मंदिर की सकरौरा घाट पर स्थित दो हेक्टेयर भूमि पर जिले के नोडल अधिकारी, कमिश्नर व डीएम के द्वारा पौधरोपण किया जाएगा। मंदिर की भूमि पर तमाम लोगों ने कब्जा कर रखा था। जिसे मंदिर के प्रशासक उपजिलाधिकारी करनैलगंज ने पौधरोपण के लिए वन विभाग को सौंप दिया। यहां पौधरोपण की तैयारियां भी पूरी की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ लाख पौधे तैयार
वन दरोगा अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि ग्राम बसेहिया सरयू घाट पर 5.50 लाख, खजुरिया में 3.50 लाख पौधे पौधरोपण के इंतजार में हैं। नौ लाख पौधों को तैयार कराया जा चुका है। जिसे ग्राम पंचायत, प्रत्येक विद्यालय, ब्लॉक, नगर परिषद व तहसील स्तर पर पौधरोपण की योजना बनाई जा रही है। साथ ही फूलों की बागवानी के लिए सकरौरा स्थित मंदिर की भूमि को तैयार कराने की तैयारी चल रही है। इन दोनों नर्सरी व पौधरोपण की योजना को बनाने में डीएफओ आरके त्रिपाठी, रेंज अफसर मोहम्मद इलियास खान ने योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed